🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सत्ता विवाद के बीच बढ़ी अटकलें, CM सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच नेतृत्व संतुलन पर नजर

कर्नाटक में सियासी चर्चा: डिप्टी CM शिवकुमार और कांग्रेस विधायकों ने रात्रि भोज में की बैठक

By श्वेता सिंह

Dec 12, 2025 19:56 IST

बेलगावी: कर्नाटक के उप मुख्यमंत्री डी. के. शिवकुमार और कांग्रेस के 30 से अधिक विधायक गुरुवार देर रात रात्रि भोज में मुलाकात की। इस रात्रि भोज में कई मंत्री भी शामिल थे। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। इस बैठक से एक दिन पहले मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने कुछ मंत्रियों और अपने नजदीकी विधायकों के साथ फे़रोज सैट के आवास पर रात्रि भोज किया था। नेताओं ने इसे साधारण बैठक बताया लेकिन सत्ता संघर्ष के बीच यह बैठक चर्चा का विषय बनी हुई है।

सूत्रों के अनुसार डीके शिवकुमार के साथ हुई बैठक में मंत्री के. एच. मुनियप्पा, मंकल वैद्य, डॉ. एम. सी. सुदाकर, विधायक एन. ए. हरीस, रमेश बांदिसिद्देगौड़ा, एच. सी. बालकृष्णा, गणेश हुक्केरी, दर्शन ध्रुवनारायण, अशोक कुमार राय और के. वाई. नांजगौड़ा भी मौजूद थे। इसके अलावा निष्कासित भाजपा विधायक एस. टी. सोमशेखर और शिवराम हेब्बार भी इस रात्रि भोज में शामिल हुए।

इससे पहले कांग्रेस सरकार के पांच साल के कार्यकाल के आधे पड़ाव (20 नवंबर) के बाद से मुख्यमंत्री पद पर अटकलें तेज हुई थीं। उच्च कमान के निर्देश पर CM और उप CM ने एक-दूसरे के आवास पर नाश्ते के दौरान मुलाकात की थी, जिसे नेतृत्व विवाद को स्थगित करने और सिद्धारमैया के CM बने रहने का संकेत माना गया।

माना जा रहा था कि 2023 के विधानसभा चुनाव जीत के बाद सिद्धारमैया और शिवकुमार के बीच एक सत्ता साझा समझौता हुआ था। सूत्रों के अनुसार, इस महत्वपूर्ण तारीख के पार करने के बाद पार्टी में गतिविधियां तेज हुईं थीं जो हाईकमान के बीच बचाव करने पर कुछ देर के लिए थम गयी थीं। ऐसा लग रहा है कि सीएम की कुर्सी के लिए एक बार फिर उठा-पटक शुरू हो गयी है।

Prev Article
झारखंड में ‘मिलेट मिशन’ का नया नाम, अब होगा ‘झारखंड मडुआ क्रांति’: कृषि मंत्री

Articles you may like: