🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

खड्ड में गिर गई तीर्थयात्रियों की बस, 9 मृत, आंध्र प्रदेश में तड़के घटी भीषण दुर्घटना

क्या बस का ड्राइवर सो गया था.. अब तक क्या जानकारी सामने आई है?

By तुहिना मंडल, Posted by डॉ.अभिज्ञात

Dec 12, 2025 09:47 IST

अमरावतीः आंध्र प्रदेश के चित्तूर में शुक्रवार तड़के एक बस के खड्ड में गिरने से भयावह दुर्घटना हुई। शुक्रवार सुबह साढ़े 5 बजे यह हादसा चित्तूर और भद्राचलम के बीच तुलसीपाकालु गांव के पास हुआ। पुलिस की प्रारंभिक जांच के अनुसार 35 तीर्थयात्री चित्तूर से बस में सवार होकर भद्राचलम मंदिर घूमकर अन्नावर्मा जा रहे थे। तुलसीपाकालु गांव के नज़दीक बस पलटकर सड़क किनारे खड्ड में गिर गई। इस हादसे में अब तक नौ लोगों की मौत की पुष्टि हुई है। घायलों को बचाकर अस्पताल ले जाया जा रहा है। अस्पताल सूत्रों के मुताबिक, कुछ घायलों की हालत गंभीर है।

पुलिस ने बताया कि बस के खड्ड में गिरने के कारण कई यात्री अंदर ही फँस गए थे। पहले स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और बचाव कार्य में मदद की। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि एक चालक और बस कर्मचारी के अलावा बस में 35 यात्री सवार थे। बचाव कार्य जारी है। मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। बस किस तरह दुर्घटना की चपेट में आई, यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। पुलिस जांच कर रही है कि बस की गति अधिक थी या चालक झपकी ले रहा था।

Prev Article
सीआरपीएफ और पुलिस की बड़ी सफलता: दो कुख्यात नक्सली हथियार डालकर मुख्यधारा में लौटे
Next Article
डंडे और टॉर्च लेकर सड़कों पर उतरीं माताएं, बच्चों को चिट्टा से बचाने की मुहिम

Articles you may like: