🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

हावड़ा में तापमान 13 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने की संभावना, कोलकाता के अधिकतम तापमान में भी गिरावट

राज्य में फिलहाल उत्तरी हवाओं के प्रवेश करने में कोई बाधा नहीं है। इसलिए उत्तर व दक्षिण दोनों बंगाल में ही खूब सर्दी पड़ने की संभावना जतायी जा रही है।

By Tuhina Mondal, Posted By : Moumita Bhattacharya

Dec 13, 2025 10:13 IST

कोलकाता में सुबह हो या शाम ठंड अपने पूरे जोश पर है। अब तक कोलकाता के न्यूनतम तापमान में ही गिरावट आ रही थी लेकिन अब अधिकतम तापमान में भी काफी कमी आई है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को कोलकाता में अधिकतम तापमान 24.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से 2.1 डिग्री कम है। राज्य में फिलहाल उत्तरी हवाओं के प्रवेश करने में कोई बाधा नहीं है। इसलिए उत्तर व दक्षिण दोनों बंगाल में ही खूब सर्दी पड़ने की संभावना जतायी जा रही है।

15 डिग्री सेल्सियस से नीचे गया कोलकाता का तापमान

शुक्रवार को कोलकाता में न्यूनतम तापमान 14.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं शनिवार सुबह यह थोड़ा बढ़कर 15.4 डिग्री हो गया, जो सामान्य से 0.7 डिग्री सेल्सियस कम है। हवा में जल वाष्प की अधिकतम मात्रा 93 प्रतिशत और न्यूनतम मात्रा 51 प्रतिशत थी। सुबह कोलकाता में घना कोहरा दिखाई दे रहा है।

हालांकि दिन चढ़ने व दोपहर होने के बाद से दृश्यता भी बढ़ेगी। शनिवार को बर्दवान, विष्णुपुर, पुरुलिया में न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस तक गिर सकता है। वहीं बात अगर मिदनापुर, आसनसोल, दीघा, हावड़ा की करें तो यहां का तापमान भी 13 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़कने की संभावना जतायी गयी है।

क्रिसमस-मकर संक्रांति पर पड़ेगी कड़ाके की ठंड

मौसम विभाग का अनुमान है कि 14 जनवरी (मकर संक्रांति) के समय दार्जिलिंग का न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच सकता है। वहीं पुरुलिया में तापमान 12 डिग्री सेल्सियस होने की संभावना जतायी गयी है। बताया जाता है कि 19 दिसंबर तक उत्तर और दक्षिण बंगाल दोनों जगह के तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना कम है।

क्रिसमस के समय इस साल लोगों को कड़ाके की ठंड मिलने की उम्मीद है। हालांकि पिछले साल उम्मीद तो थी लेकिन मौसम लोगों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाया था। क्या इस साल क्रिसमस पर कड़ाके की ठंड पड़ेगी? अलीपुर मौसम विभाग अभी इस बारे में पक्के तौर पर कुछ नहीं कह पा रहा है। हालांकि मौसम वैज्ञानिकों का मानना ​​है कि अगर कोई नया सिस्टम नहीं बनता है तो सर्दी अपने पूरे मिजाज में आ सकती है।

Prev Article
चुनाव आयोग ने SIR अधिकारियों की सुरक्षा को लेकर राज्य CEO को लिखा पत्र, आयोग ने क्या कहा?
Next Article
कट सकते हैं 58 लाख वोटरों के नाम, बंगाल में वोटर लिस्ट का मसौदा कल होगा जारी

Articles you may like: