🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अटलांटिक महासागर में गायब हुआ बंगाल का युवक, आसमान खा गयी या समुद्र निगल गया!

परिवार का कहना है कि उन्होंने उस कंपनी से भी संपर्क किया जिसके अधीन उक्त युवक काम करता था। कंपनी कोई जवाब नहीं दे सकी है।

By Arghya Nashkar, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 24, 2026 10:28 IST

एक जहाज जो अटलांटिक सागर से यूरोप होकर अमेरिका जा रहा था। उस जहाज में कार्यरत एक कर्मचारी पिछले एक सप्ताह गायब है। न तो परिवार को अपने बेटे के बारे में कोई जानकारी मिल पा रही है और न ही जिस कंपनी के अधीन युवक काम करता था वह इस बारे में कुछ बता रही है। अगर कुछ मिल रहा है तो बस एक आश्वासन...गायब हुए युवक की खोज की जा रही है।

अचानक गायब होने वाला युवक अशोकनगर का रहने वाला श्रीकृष्ण सरकार (45) बताया जाता है। परिवार का कहना है कि उन्होंने उस कंपनी से भी संपर्क किया जिसके अधीन उक्त युवक काम करता था।

कंपनी कोई जवाब नहीं दे सकी है। कंपनी की ओर से सिर्फ इतना ही आश्वस्त किया गया है कि युवक के बारे में खोजबीन की जा रही है। इस वजह से परिवार की चिंताएं भी हर गुजरते हुए दिन के साथ बढ़ती जा रही है। युवक के परिवार में उसकी पत्नी और दो बच्चे हैं।

मिली जानकारी के अनुसार श्रीकृष्ण सरकार के बारे में पता लगाने के लिए उनका परिवार सोमवार को कोलकाता के मौलाली में स्थित मर्चेंट नेवी (Merchant Navy) कर्मचारी यूनियन के ऑफिस भी गए थे। बताया जाता है कि वे भी युवक के बारे में पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

क्या है मामला?

पारिवारिक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार गत 16 फरवरी की रात को लगभग 12.30 बजे वीडियो कॉल पर श्रीकृष्ण सरकार ने बेटे का जन्म दिन मनाया था। लापता होने से कुछ दिनों पहले ही अपनी पत्नी राखी सरकार से श्रीकृष्ण सरकार ने कहा भी था कि वह जल्द ही घर वापस लौटेंगे। लेकिन पिछले मंगलवार को कंपनी की ओर से परिवार को बताया गया कि श्रीकृष्ण का कुछ पता नहीं चल रहा है। आशंका जतायी जा रही है कि शायद असावधानीवश वह जहाज से समुद्र में गिर गए हैं।

राखी सरकार के भाई सोम सरकार का कहना है कि मर्चेंट कंपनी की ओर से बताया गया है कि श्रीकृष्ण का पता लगाने की कोशिश की जा रही है। यह दुर्घटना कैसे घटी इस बारे में जानकारी प्राप्त करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के फूटेज मांगे गए हैं। हालांकि कंपनी ने अभी तक फूटेज नहीं भेजा है।

Prev Article
शौकत मोल्ला की गाड़ी पर 'बमबाजी', नौशाद सिद्दीकी ने की NIA जांच की मांग

Articles you may like: