🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

शौकत मोल्ला की गाड़ी पर 'बमबाजी', नौशाद सिद्दीकी ने की NIA जांच की मांग

बमबाजी करने का आरोप ISF पर लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर ISF विधायक नौशाद सिद्दीकी ने NIA जांच की मांग की है।

By Sayani Jowardar, Posted By : Moumita Bhattacharya

Feb 22, 2026 18:52 IST

चुनाव आ रहा है। हर दिन किसी न किसी कारण से ही दक्षिण 24 परगना जिले का भांगड़ चर्चा में बना रहता है। इस बार शौकत मोल्ला की गाड़ी पर बमबारी का आरोप लगाया गया है। आरोप है कि कैनिंग के पूर्व विधायक शौकत मोल्ला की गाड़ी को निशाना बनाकर बमबाजी की गयी। बमबाजी करने का आरोप ISF पर लगाया गया है। वहीं दूसरी ओर ISF विधायक नौशाद सिद्दीकी ने NIA जांच की मांग की है।

आरोप है कि शनिवार को भांगड़ के पोलेरहाट थाना से सटे इलाके में शौकत मोल्ला की गाड़ी को निशाना बनाकर बमबाजी की गयी। पोलेरहाट थाना की पुलिस ने मौके से दो जिंदा बम और बम की सुतली भी बरामद की थी। शौकत मोल्ला का आरोप है कि दक्षिण गाजीपुर के तृणमूल नेता खैरुल इस्लाम पर हमले की घटना की शिकायत पोलेरहाट थाना में दर्ज करवाकर वापस लौटते समय उनपर हमला किया गया।

Read Also | भांगड़ में तृणमूल नेता पर हमला, गाड़ी तोड़फोड़ का आरोप, फिर तनाव

वहीं भांगड़ के ISF विधायक नौशाद सिद्दीकी का कहना है कि चुनाव पास आ गए हैं। तृणमूल के पैरों के नीचे की जमीन खिसक रही है। उनका दावा है कि शौकत के साथ कोई खड़ा नहीं है। आम जनता का ध्यान आकर्षित करने के लिए ही यह सब किया जा रहा है।

नौशाद सिद्दीकी की मांग है कि मामले की जांच की जाए। अगर जरूरत हुआ तो NIA मामले की जांच करें। बमबाजी किसने की थी इसका पता लगाना जरूरी है। उन्होंने इशारों में बात करते हुए कहा कि कहीं सांप की तरह डंसकर खुद ओझा बनकर झांड़फुंक तो नहीं कर रहा है? खुद की गाड़ी पर अपने लोगों से ही कुछ फेंकवाकर तो नहीं कह रहे हैं कि सिक्योरिटी बढ़ाई जाए। पार्टी के सामने बड़ा बनने की कोशिश तो नहीं की जा रही है? मीडिया का ध्यान आकर्षित करने की कोशिशें तो नहीं की जा रही है?

Prev Article
अल्पसंख्यक समुदाय के लोग हिंदू पड़ोसी के शव को कंधे पर उठाकर श्मशान यात्रा में शामिल हुए
Next Article
अटलांटिक महासागर में गायब हुआ बंगाल का युवक, आसमान खा गयी या समुद्र निगल गया!

Articles you may like: