🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता में फिर से तापमान पहुंचा 15 डिग्री सेल्सियस पर, कैसा रहेगा अगले कुछ दिनों तक मौसम का हाल?

दिसंबर के शुरुआती 14 दिनों में कोलकाता का न्यूनतम तापमान दो दिन 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। पिछले 8 दिनों से रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रह रहा है।

By Debarghya Bhattacharya, Posted By : Moumita Bhattacharya

Dec 16, 2025 10:14 IST

एक दिन तापमान 16 डिग्री सेल्सियस पर पहुंचने के बाद अब फिर से कोलकाता के तापमान में गिरावट दर्ज की गयी है। सोमवार की रात को कोलकाता का तापमान फिर से 15 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। इस साल दिसंबर के शुरुआती 14 दिनों में कोलकाता का न्यूनतम तापमान दो दिन 14 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचा है। पिछले 8 दिनों से रात का तापमान 15 डिग्री सेल्सियस के आसपास ही बना रह रहा है। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि कोलकाता के तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है।

दक्षिण बंगाल में कैसा रहेगा मौसम?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले कुछ दिनों तक बांकुड़ा, पुरुलिया, झाडग्राम समेत पश्चिमी जिलों में सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा होने की संभावना है। इसके साथ ही अगले कुछ दिनों तक पूर्व मिदनापुर और 24 परगना के तटीय इलाकों में भी सुबह के समय हल्का से मध्यम कोहरा देखा जा सकता है। मौसम विभाग का कहना है कि पश्चिमी जिलों का न्यूनतम तापमान 11 से 13 डिग्री सेल्सियस के बीच बने रहने की संभावना है।

उत्तर बंगाल में मौसम का क्या है हाल?

उत्तर बंगाल के सभी जिलों में सुबह के समय घना कोहरा बना रहेगा। दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी, अलीपुरदुआर और कूचबिहार में कोहरा ज्यादा बनने की संभावना है। इस वजह से दृश्यता भी कम हो सकती है। पहाड़ी इलाकों का न्यूनतम तापमान 6 से 8 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना रह सकता है। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार मालदह समेत उत्तर बंगाल के मैदानी जिलों का न्यूनतम तापमान 14 से 16 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।

देश के दूसरे हिस्सों में मौसम का हाल

मौसम विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दक्षिण भारत में कर्नाटक और तेलंगाना में शीतलहर की संभावना है। पिछले कुछ दिनों की तरह राजधानी दिल्ली, पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ में घना कोहरा छाया रह रहा है और अगले कुछ दिनों तक ऐसा ही मौसम बने रहने की संभावना भी जतायी गयी है। बताया जाता है कि हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, उत्तर प्रदेश के साथ-साथ उत्तर-पूर्व भारत के असम, मेघालय, नागालैंड, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कोहरा छाया रहेगा।

Prev Article
कट सकते हैं 58 लाख वोटरों के नाम, बंगाल में वोटर लिस्ट का मसौदा कल होगा जारी
Next Article
कब से शुरू होगी SIR की सुनवाई की प्रक्रिया? कहां होगी सुनवाई? जानिए विस्तार से यहां

Articles you may like: