खुशखबरी! एयरपोर्ट लाइन पर बढ़ने वाली है मेट्रो सेवा का समय, क्या होगी नई समयसूची?

कोलकाता मेट्रो के यलो लाइन पर बढ़ने वाली है मेट्रो सेवाएं। सोमवार से शुक्रवार तक मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ने वाला है।

By Moumita Bhattacharya

Oct 31, 2025 19:40 IST

अगर आप कोलकाता एयरपोर्ट के कर्मचारी हैं, यात्रा के लिए एयरपोर्ट तक आना-जाना पड़ता है या एयरपोर्ट लाइन से होकर अक्सर आना-जाना करते हैं तो आपके लिए अच्छी खबर है। कोलकाता मेट्रो के यलो लाइन पर बढ़ने वाली है मेट्रो सेवाएं। मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार सोमवार से शुक्रवार तक मेट्रो सेवाओं का समय बढ़ने वाला है। इसके साथ ही शनिवार और रविवार को भी यलो लाइन पर मेट्रो सेवाओं को बढ़ाने का फैसला लिया गया है।

कब से बढ़ेगी मेट्रो सेवाएं?

मिली जानकारी के अनुसार सोमवार, 3 नवंबर से यलो लाइन पर अतिरिक्त मेट्रो सेवाएं देने का फैसला लिया गया है। पहले इस लाइन पर पहली मेट्रो सेवा सुबह 7.55 बजे और आखिरी मेट्रो सेवा रात को 8.17 बजे मिलती थी। अब इसी समय में बदलाव होने वाला है। 3 नवंबर, सोमवार से यलो लाइन पर मेट्रो की पहली सेवा सुबह 7.18 बजे और आखिरी मेट्रो रात को 9.30 बजे मिलेगी। शनिवार को 44 मेट्रो सेवाओं के बजाए अब 92 मेट्रो सेवाएं उपलब्ध होंगी। रविवार को 40 मेट्रो सेवाओं के बजाए अप और डाउन लाइन पर कुल मिलाकर 78 मेट्रो सेवाएं मिलेंगी।

मेट्रो का नया समय

सोमवार से शुक्रवार तक पहली मेट्रो सेवा

नोआपाड़ा से जय हिंद विमानबंदर - सुबह 7.18 बजे

जय हिंद विमानबंदर से नोआपाड़ा - सुबह 7.40 बजे

सोमवार से शुक्रवार तक आखिरी मेट्रो सेवा

नोआपाड़ा से जय हिंद विमानबंदर - रात 8.59 बजे

जय हिंद विमानबंदर से नोआपाड़ा - रात 9.18 बजे

शनिवार की पहली मेट्रो सेवा

नोआपाड़ा से जय हिंद विमानबंदर - सुबह 7.18 बजे

जय हिंद विमानबंदर से नोआपाड़ा - सुबह 7.40 बजे

शनिवार की आखिरी मेट्रो सेवा

नोआपाड़ा से जय हिंद विमानबंदर - रात 8.58 बजे

जय हिंद विमानबंदर से नोआपाड़ा - रात 9.18 बजे

रविवार की पहली मेट्रो सेवा

नोआपाड़ा से जय हिंद विमानबंदर - सुबह 9.18 बजे

जय हिंद विमानबंदर से नोआपाड़ा - सुबह 9.40 बजे

रविवार की आखिरी मेट्रो सेवा

नोआपाड़ा से जय हिंद विमानबंदर - रात 8.58 बजे

जय हिंद विमानबंदर से नोआपाड़ा - 9.18 बजे

Prev Article
रविवार को बंद रहेगा द्वितीय हुगली ब्रिज, क्या होंगे वैकल्पिक रास्ते?
Next Article
देश में पहली बार कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी नाबालिग के अग्रिम जमानत मांगने के अधिकार को मान्यता

Articles you may like: