बन रहा है निम्न दबाव का क्षेत्र : बंगाल से गायब होने वाला है सर्दियों का अहसास, फिर से कब पड़ेगी ठंड?

नवंबर के बाकी बचे हुए कुछ दिनों में बंगाल में लोगों को ठंडक को महसूस करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा।

By Moumita Bhattacharya

Nov 20, 2025 09:59 IST

इस महीने के शुरुआती 10 दिनों तक यानी 10 नवंबर तक राज्य के लगभग सभी हिस्सों में हल्की-हल्की सर्दी ने दस्तक दे दी थी। सुबह के समय ठंड का हल्का अहसास और साथ में कुछ स्थानों पर कोहरा भी छाने लगा था। लेकिन अब बंगाल से सर्दी गायब होने वाली है। वजह है बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया निम्न दबाव का क्षेत्र।

मौसम विभाग ने क्या कहा?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार इस सप्ताह के अंत तक बंगाल की खाड़ी में एक चक्रवाती सिस्टम के बनने की संभावना है। जो निम्न दबाव के क्षेत्र में भी बदल सकता है। बताया जाता है कि इसके प्रभाव से ही नवंबर के अंत में दक्षिण बंगाल के तटवर्तीय 6 जिलों में बादलों के छाए रहने की संभावना है। बताया जाता है कि हवा में जलवाष्प की मात्रा बढ़ेगी जिसके कारण सर्दियां गायब हो सकती हैं।

मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि पिछले लगभग 6 दिनों तक तापमान एक समान बने रहने के बाद बुधवार को अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के ऊपर गयी थी, जो सामान्य से थोड़ी ज्यादा है। गुरुवार की रात को तापमान 20 डिग्री सेल्सियस से ऊपर ही रहने की संभावना मौसम विभाग ने जतायी है।

कब से बढ़ेगी ठंडक?

मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि नवंबर के बाकी बचे हुए कुछ दिनों में बंगाल में लोगों को ठंडक को महसूस करने के लिए इंतजार करना पड़ेगा। बताया जाता है कि अगर और कोई प्राकृतिक समस्या खड़ी नहीं हुई तो दिसंबर के पहले सप्ताह से फिर से ठंड अपना कमाल दिखा सकती है। इसलिए अगर आपने पिकनिक आदि का प्लान सर्दियों के पड़ने के बाद बनाने का सोचा है तो उसे कम से कम दिसंबर के पहले सप्ताहांत तक के लिए टाल दें।

Prev Article
लक्ष्य विधानसभा चुनाव-2026: 29 नवंबर से शुरु होगी सीपीएम की बांग्ला बचाओ पदयात्रा
Next Article
अस्पतालों के दलाल समूह के खिलाफ पुलिस का विशेष अभियान, 2 गिरफ्तार

Articles you may like: