🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election 2026 : आज कोलकाता आ सकते हैं अमित शाह, तय करेंगे इश्तहार का रुख

अगर सब कुछ ठीक रहा तो आज शाम को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह कोलकाता आ सकते हैं।

By Manipushpak Sengupta, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 30, 2026 11:04 IST

विधानसभा चुनाव 2026 को लेकर प्रदेश भाजपा ने इश्तहार लिखने का काम शुरू कर दिया है। इसके लिए एक कमेटी का गठन किया गया है जिसके चेयरमैन तापस राय को बनाया गया है। आज, शुक्रवार को सॉल्टलेक में प्रदेश भाजपा के ऑफिस में इस कमेटी की पहली बैठक होनी है।

दावा किया जा रहा है कि इश्तहार में कौन-कौन से मुद्दों को महत्व के साथ और कोई लुभावना वादा भी रहेगा या नहीं, इस बारे में खुद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह मार्ग दर्शन करेंगे। अगर सब कुछ ठीक रहा तो आज शाम को अमित शाह कोलकाता आ सकते हैं।

रात को न्यू टाउन के एक होटल में प्रदेश भाजपा की कोर कमेटी के बैठक भी करेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार वहीं इश्तहार की रुप-रेखा बताने वाले हैं। जानकारी के अनुसार चुनाव आयोग जिस दिन बंगाल में चुनाव की घोषणा करेगी उसके अगले दिन ही भाजपा अपना इश्तहार जारी कर देना चाहती है।

इसे ही लक्ष्य बनाकर तैयारियां शुरू कर दी गयी है। बताया जाता है कि इश्तहार कमेटी के सदस्यों को निर्देश दिया गया है कि राज्य की कानून-व्यवस्था की स्थिति, रोजगार के अवसर, निवेश, शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं के विकास आदि के संबंध में जो वादे किए जा सकते हैं, उसका एक मसौदा आज दोपहर की बैठक में तैयार कर लिया जाएगा। ताकि रात को होने वाली बैठक में अमित शाह के सामने शमीक भट्टाचार्य उसे प्रस्तुत कर सकें।

कमेटी के सदस्य के हवाले से बताया जाता है कि आम लोगों को समझने में कोई समस्या न हो, इसलिए भाजपा सरल भाषा में ही इश्तहार लिखना चाहती है। उक्त भाजपा कार्यकर्ता का दावा है कि हमसे कहा गया है कि वादों में कोई अस्पष्टता नहीं होनी चाहिए लेकिन इस रूख क्या हो, उसका निर्धारण अमित शाह ही करने वाले हैं।

कल यानी शनिवार की सुबह अमित शाह बैरकपुर में जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। वहां से वह सिलीगुड़ी जा सकते हैं। सिलीगुड़ी में केंद्रीय गृह मंत्री शाह के दो कार्यक्रम हैं। प्रदेश भाजपा के एक नेता का कहना है कि दोनों कार्यक्रमों से शाह क्या संदेश देते हैं उस बात का ध्यान भी इश्तहार कमेटी को रखने के लिए कहा गया है। क्योंकि वहां उठाए गए कई मुद्दों को भी इश्तहार में शामिल किया जा सकता है।

Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: