दिल्ली बनी 'गैस चेम्बर', फूटा लोगों का गुस्सा - पुलिस की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंकने का आरोप

दिल्ली में बढ़ती वायु प्रदूषण के विरोध में शाम के समय इंडिया गेट परिसर में विरोध-प्रदर्शन करने के लिए काफी लोग जमा हुए थे।

By Moumita Bhattacharya

Nov 23, 2025 23:51 IST

दिल्ली में लगातार होती जा रही है वायु की गुणवत्ता। रविवार को इससे मुक्ति की मांग करते हुए शाम के समय इंडिया गेट के सामने स्थानीय निवासी इकट्ठा हुए। उन्होंने विरोध-प्रदर्शन किया और नारेबाजी की। लेकिन लोगों की भीड़ को हटाने के लिए कुछ देर बाद ही वहां पुलिस पहुंच गयी। इसके बाद स्थानीय लोगों के साथ पुलिस की हाथापाई हुई। आरोप है कि उसी समय प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंक दिया। बताया जाता है कि इस घटना में कई पुलिस कर्मी घायल हो गए हैं। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। इस मामले में अब तक 6 लोगों को गिरफ्तार करने की जानकारी मिली है।

दिल्ली में बढ़ती वायु प्रदूषण के विरोध में शाम के समय इंडिया गेट परिसर में विरोध-प्रदर्शन करने के लिए काफी लोग जमा हुए थे। प्रदर्शनकारियों के साथ कुछ समाजसेवी भी पहुंचे थे। उनके हाथों में प्लेकार्ड थे और सभी लगातार नारेबाजी कर रहे थे। आंदोलनकारियों की मांग थी कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए अविलंब कड़े कदम उठाने होंगे।

एक पुलिस अधिकारी का दावा है कि आंदोलनकारियों ने बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की। पहले उन्हें समझाने का प्रयास किया गया लेकिन आंदोलनकारी किसी की बात सुनने को तैयार नहीं हुए। आरोप है कि परिस्थिति बिगड़ सकती है, यह अनुमान लगाते हुए पुलिस ने उनसे इंडिया गेट परिसर छोड़कर चले जाने के लिए कहा।

आरोप है कि इसके बाद कुछ आंदोलनकारी सड़क पर ही बैठ गए। बताया जाता है कि जब पुलिस ने उन्हें हटाने की कोशिश की तब उनपर चिली स्प्रे (मिर्ची पाउडर) किया गया। दिल्ली के डीसीपी देवेश कुमार महला का दावा है कि यह बहुत ही अस्वाभाविक घटना है। दिल्ली में पहली बार आंदोलनकारियों ने पुलिस पर मिर्ची पाउडर स्प्रे किया है। उन्होंने बताया कि कुछ पुलिस कर्मियों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। साथ ही उन्होंने कहा कि पूरी घटना की जांच की जा रही है। जल्द ही FIR दर्ज की जाएगी।

वहीं दूसरी तरफ दिल्ली की भाजपा सरकार पर आम आदमी पार्टी की प्रियंका कक्कड़ ने निशाना साधा है। उनका दावा है कि दिल्ली में स्वास्थ्य आपातकाल चल रहा है। उन्होंने दिल्ली सरकार पर कटाक्ष करते हुए आरोप लगाया, 'जिम्मेदार सरकार की तरह व्यवहार करें। पिछले 10 महीनों से ऐसी स्थिति बनी रहने के बावजूद कोई कदम नहीं उठाया गया है। सरकार राजधानी के निवासियों से प्रताड़ना कर रही है।'

Prev Article
SIR कोई सुधार नहीं, थोपी गई तानाशाही है, देशभर में अराजकता: राहुल गांधी

Articles you may like: