‘हमने एक कुशल, साहसी और निष्ठावान पायलट को खो दिया’- नमांश की मृत्यु पर भारतीय वायुसेना का शोक संदेश

By रिनिका राय चौधुरी, Posed by डॉ.अभिज्ञात

Nov 23, 2025 10:02 IST

नयी दिल्लीः दुबई एयर शो के दौरान प्रदर्शन करते समय तेजस लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया और एक दर्दनाक हादसा हुआ। इस प्रदर्शन में तेजस से करतब दिखाने के दौरान विंग कमांडर नमांश स्याल की मृत्यु हो गई। इस हृदयविदारक घटना से पूरे देश में शोक की लहर दौड़ गई है। अब भारतीय वायुसेना ने इस वीर पायलट को श्रद्धांजलि अर्पित की है।

भारतीय वायुसेना ने अपने एक्स X हैंडल पर नमांश को श्रद्धांजलि देते हुए एक पोस्ट किया। उसमें कहा गया कि नमांश एक कुशल और पूर्णत: पेशेवर पायलट थे। वे अपना काम अत्यंत निष्ठा से निभाते थे। उन्होंने साहसपूर्वक देश की सेवा की। अपने अच्छे व्यवहार और व्यक्तित्व के कारण उन्होंने सबका अत्यधिक सम्मान अर्जित किया था।

37 वर्षीय नमांश हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के निवासी थे। दुबई एयर शो जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के गौरव तेजस को उड़ाने की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। सुरक्षा के बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ तेजस की क्षमता प्रदर्शित करना ही उनका मुख्य उद्देश्य था। लेकिन वहीं प्रदर्शन के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

विंग कमांडर की अंतिम विदाई के समय संयुक्त अरब अमीरात के अधिकारी, उनके मित्र–सहकर्मी और भारतीय दूतावास के अधिकारी उपस्थित थे। दुर्घटना के सही कारण का पता लगाने के लिए भारतीय वायुसेना की ओर से उच्च-स्तरीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

37 वर्षीय नमांश हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के निवासी थे। दुबई एयर शो जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर भारत के गौरव तेजस को उड़ाने की जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। सुरक्षा के बेहतरीन रिकॉर्ड के साथ तेजस की क्षमता प्रदर्शित करना ही उनका मुख्य उद्देश्य था। लेकिन वहीं प्रदर्शन के दौरान यह दर्दनाक हादसा हो गया।

इस घटना पर हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुखु ने गहरा शोक व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर उन्होंने लिखा कि दुबई एयर शो में तेजस विमान दुर्घटना में हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के बहादुर पुत्र नमांश स्याल जी की मृत्यु अत्यंत हृदयविदारक है। देश ने एक साहसी, कर्तव्यनिष्ठ पायलट को खो दिया है। दूसरी ओर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी विंग कमांडर के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें एक साहसी और निडर IAF पायलट बताया है।

Prev Article
‘इसी तरह काम करना चाहिए लोकतंत्र में’: शशि थरूर ने ट्रंप-ममदानी की मुलाकात को सराहा
Next Article
दिल्ली बनी 'गैस चेम्बर', फूटा लोगों का गुस्सा - पुलिस की आंखों में मिर्ची पाउडर झोंकने का आरोप

Articles you may like: