संदेशखाली 'दुर्घटना' मामले में हत्या का केस दर्ज, क्या शिकायत में शेख शाहजहां का नाम भी शामिल?

भोलानाथ घोष अपने वकील कालीचरण मंडल के साथ पुलिस स्टेशन गए थे और केस दर्ज कराया। क्या शेख शाहजहां का नाम भी शिकायत में है?

By Sayani Jowardar, Posted By : Moumita Bhattacharya

Dec 11, 2025 16:57 IST

गुरुवार को संदेशखाली 'दुर्घटना' मामले में हत्या का मामला दर्ज किया गया है। राजबाड़ी पुलिस स्टेशन में अलीम मोल्लाह, नजरुल मोल्लाह समेत 8 लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। भोलानाथ घोष अपने वकील कालीचरण मंडल के साथ पुलिस स्टेशन गए थे। उन्होंने ही केस दर्ज कराया है। क्या शेख शाहजहां का नाम भी शिकायत में है? सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस सुपरिटेंडेंट जल्द ही एक संवाददाता सम्मेलन को संबोधित कर सकते हैं।

बता दें, साल 2022 के एक दुष्कर्म मामले में शेख शाहजहां का नाम है। बताया जाता है कि भोलानाथ घोष उस केस में गवाह है। 10 दिसंबर (बुधवार) को भोलानाथ और उनके बेटे सत्यजीत घोष (32) बशीरहाट कोर्ट में उसी केस में गवाही देने जा रहे थे। उसी समय बासंती हाईवे पर एक 16 चक्के वाले ट्रक ने उनकी कार को जोरदार टक्कर मारी।

इस हादसे में सत्यजीत और उनके ड्राइवर शाहनूर आलम (30) की मौत हो गई। वहीं भोलानाथ घोष घायल हो गया। इस घटना में भोलानाथ के बड़े बेटे विश्वजीत घोष ने आरोप लगाया कि शाहजहां ने जेल में बैठकर ही सब कुछ योजना बनायी थी। उसका दावा है कि यह दुर्घटना भी उसके इशारों पर ही करवायी गयी थी।

हालांकि बुधवार की रात तक पुलिस स्टेशन में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवायी गयी थी। लेकिन घटना के लगभग 24 घंटे बीत जाने के बाद घोष परिवार की ओर से पुलिस से संपर्क किया गया और हत्या का मामला दर्ज करवाया गया। लेकिन इस शिकायत में शेख शाहजहां का नाम है अथवा नहीं, यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है। मिनाखान के SDPO कौशिक बसाक ने इस मामले में कोई टिप्पणी नहीं की है लेकिन उन्होंने केस दर्ज होने की बात स्वीकार की है।

सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी में दावा किया जा रहा है कि बुधवार को लौखली का अलीम मोल्ला ट्रक चला रहा था। उसका नाम शिकायत में है। इसके अलावा नजरुल मोल्ला नामक एक और व्यक्ति है जिसने घटना के बाद अलीम को भागने में मदद की थी। क्या शेख शाहजहां का नाम भी शिकायत में है? जब इस बारे में बशीरहाट जिले के एक पुलिस अधिकारी से संपर्क करने की कोशिश की गयी थी लेकिन उन्होंने न तो इस मामले में कोई सीधा जवाब दिया और न ही इनकार किया।

Prev Article
भोलानाथ घोष ने अभी तक नहीं दर्ज करवायी लिखित शिकायत, जांच के लिए पहुंची फॉरेंसिक टीम
Next Article
ट्रक ने बाइक को टक्कर मारी, सड़क हादसे में कोलकाता पुलिस के ASI की मौत

Articles you may like: