🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

देश में रहना है तो 'वंदे मातरम्' गाना पड़ेगा : शुभेंदु अधिकारी

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि ने अगर देश में रहना है तो 26 जनवरी और 15 अगस्त का सम्मान करना ही पड़ेगा।

By Moumita Bhattacharya

Jun 02, 2026 19:24 IST

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने आज (2 जून) हुगली के तारकेश्वर मंदिर में दर्शन और पूजा की। इसके बाद मीडिया से बात हुए उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि अगर देश में रहना है तो 'जन-गण-मन' गाना पड़ेगा।

साथ ही उन्होंने कहा कि अगर देश में रहना है तो 26 जनवरी और 15 अगस्त का सम्मान करना ही पड़ेगा।

गौरतलब है कि राज्य में शुभेंदु अधिकारी के नेतृत्व में भाजपा की सरकार का गठन होने के बाद ही आदेश जारी किया गया था कि 1 जून से प्रत्येक दिन सिर्फ स्कूलों में ही नहीं बल्कि मदरसों में भी प्रार्थना से पहले 'वंदे मातरम्' गाया जाएगा।

इस बारे में मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य भर के सभी स्कूलों और मदरसों में प्रार्थना से पहले 'वंदे मातरम्' गाने का आदेश दे दिया गया था।

मीडिया से बात करते हुए मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने क्या कहा, सुनिए यहां :-

इसे 1 जून से लागू भी किया जा चुका है। इस आदेश का पालन हो, इसकी जांच भी की जा रही है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि गर्मी ज्यादा पड़ रही है इसलिए हमने सुझाव दिया है कि स्कूल अगर सुबह चलता है तब भी कोई परेशानी वाली बात नहीं है।

Read Also | अन्नपूर्णा योजना के लिए आवेदन शुरू, ऑनलाइन-ऑफलाइन माध्यम से कैसे भरेंगी फॉर्म? जानिए यहां प्रत्येक स्टेप

मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि देश में रहना है तो 'वंदे मातरम्' गाना पड़ेगा। देश में रहना है तो 'जन-गण-मन' गाना पड़ेगा। उन्होंने आगे कहा कि देश में रहना है तो 26 जनवरी और 15 अगस्त का सम्मान करना पड़ेगा। यहीं भारतीय संस्कृति है, सनातन संस्कृति है।

शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि भारत का नाम हिंदुस्तान भी है, India भी है। अगर देश में रहना है तो यहां कि संस्कृति को मानकर ही चलना होगा। इसके साथ बहुत ही सधी आवाज में मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा, "यह देश किसी और हाथों में नहीं जा सकता है।"

Articles you may like: