🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अफगानिस्तान सीरीज से पहले टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव, इस दिग्गज को मिली अहम जिम्मेदारी

भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से मुल्लानपुर में खेला जाएगा। इससे पहले भारतीय टीम के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव देखने को मिला है।

By लखन भारती

Jun 02, 2026 18:13 IST

नयी दिल्ली: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से खेला जाएगा। इससे पहले टीम इंडिया के कोचिंग स्टाफ में बड़ा बदलाव हुआ है। पूर्व भारतीय क्रिकेटर सैराज बहुतुले को टीम का स्पिन बॉलिंग कोच बनाया गया है। यह पहला मौका है जब वो नियमित रूप से टीम के साथ जुड़ेंगे. इससे पहले वो अस्थायी तौर पर टीम के साथ काम कर चुके हैं।

बहुतुले इन टीमों के साथ कर चुके हैं काम

बहुतुले हाल ही में आईपीएल 2026 में पंजाब किंग्स के साथ बतौर स्पिन बॉलिंग कोच काम कर रहे थे। इससे पहले साल 2025 में वो राजस्थान रॉयल्स टीम का हिस्सा थे। वो 2018-2021 तक भी राजस्थान के साथ काम कर चुके हैं। बहुतुले इसके बाद इंडिया ए के कोच बने थे। साल 2022 में वो इंग्लैंड और न्यूजीलैंड दौरे पर इंडिया ए के साथ गए. वहीं 2023 एशियन गेम्स में वो भारतीय टीम के साथ कोच के रूप में जुड़े थे।

स्पिनर्स के खराब प्रदर्शन के बाद लिया गया फैसला

बहुतुले को कोचिंग स्टाफ में शामिल करने का कारण है कि पिछले कुछ सालों में भारतीय स्पिनर्स का प्रदर्शन अपनी ही सरजमीं पर कुछ खास नहीं रहा है। भारतीय स्पिनर्स से ज्यादा अच्छी गेंदबाजी विदेशी स्पिनर्स कर ले रहे हैं। साथ ही रविचंद्रन अश्विन के रिटायर होने के बाद अब टीम में युवा स्पिनर्स की एंट्री हो रही है। ऐसे में इन खिलाड़ियों को सही दिशा में ले जाने के लिए बहुतुले जैसे दिग्गज अनुभवी कोच की नियुक्ति की गई है।

बहुतुले का क्रिकेट करियर

बहुतुले ने भारत के लिए दो टेस्ट और आठ वनडे मैच खेले हैं. इस दौरान उन्हें कुल पांच विकेट मिले। वहीं बहुतुले घरेलू क्रिकेट में मुंबई के लिए खेलते हुए 188 फर्स्ट क्लास मैचों में 630 विकेट चटकाए। बहुतुले का मुंबई क्रिकेट को आगे ले जाने में बहुत बड़ी भूमिक रही है।

Articles you may like: