🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

एक्स ने मानी गलती! हटाएं 600 अकाउंट, दिया भारतीय कानून को मानने का भरोसा

एक्स ने करीब 3,500 पोस्ट और 600 अकाउंट हटा दिए हैं।

By Anshuman Goswami, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 12, 2026 00:04 IST

एलन मस्क (Elon Musk) की कंपनी एक्स (X) ने अपनी गलती मान ली है और भरोसा दिया है कि वह भारत के कानूनों का पालन करेगी। AI टैकबॉट ग्रॉक (Grok) का इस्तेमाल करके महिलाओं के अश्लील और भड़काऊ तस्वीरें बनाने के आरोप लगाया गया था। इसी वजह से एक्स ने कार्रवाई की है। इस बात की जानकारी एक वरिष्ठ सरकारी अधिकारी ने दी। उन्होंने बताया कि एक्स ने करीब 3,500 पोस्ट और 600 अकाउंट हटा दिए हैं।

एक्स के तहत काम करने वाले AI टैकबॉट ग्रॉक पर अश्लील तस्वीरें और वीडियो बनाने के आरोप लगाया गया था। दावा किया जा रहा था कि ऐसी यौन सामग्री हाल के दिनों में एक्स प्लेटफॉर्म पर तेजी से फैल रही थी। इसे लेकर इलेक्ट्रॉनिक्स और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने 2 जनवरी को एक्स को एक पत्र लिखा था।

Read Also | बंद करनी होगी एआई ग्रॉक की 'अश्लीलता', भारत ने एलन मस्क के X को दिया 72 घंटों का अल्टीमेटम!

उस पत्र में आपत्तिजनक और यौन उत्तेजना फैलाने वाली सामग्रियों को रोकने में एक्स की नाकामी की बात कही गई थी और जवाब मांगा गया था। इस पत्र में यह भी स्पष्ट कर दिया गया था कि प्लेटफॉर्म से सभी प्रकार की आपत्तिजनक और यौन उत्तेजनाएं फैलाने वाले कंटेंट को मिटा देना होगा। इसके बाद एक्स ने अपनी गलती स्वीकार की।

उक्त अधिकारी ने यह भी स्पष्ट किया कि सरकार का ग्रोक को लेकर क्या रुख है? उन्होंने बताया कि सरकार ग्रॉक को सिर्फ एक साधारण या तटस्थ प्लेटफॉर्म टूल नहीं मानती। उनके अनुसार, “ग्रॉक को एक प्लेटफॉर्म नहीं माना जा सकता। यह एक तरह का कंटेंट क्रिएटर है। यह एक कृत्रिम कंटेंट क्रिएटर है। जैसे मैं एक इंसान होकर कंटेंट बनाता हूं वैसे ही ग्रॉक कृत्रिम रूप से कंटेंट बनाता है।”

भारत अकेला देश नहीं है। दुनिया के कई देशों ने ग्रॉक द्वारा बनाए गए कंटेंट पर आपत्ति जताई है। खासतौर पर अश्लील और यौन सामग्री को लेकर ज्यादा विरोध हुआ है। भारत के साथ-साथ यूरोपीय संघ ने भी इस मामले में एक्स को पत्र लिखा है। इंडोनेशिया दुनिया का पहला देश बना जिसने एक्स और ग्रॉक को अस्थायी रूप से ब्लॉक कर दिया। अमेरिका के कुछ सीनेटरों ने भी गूगल और एप्पल को पत्र लिखकर अपने स्टोर से एक्स और ग्रॉक ऐप हटाने की मांग की है।

Prev Article
मसूद अज़हर की खुली धमकी, 1 नहीं हजारों सुसाइड बॉम्बर हैं तैयार...भारत अलर्ट

Articles you may like: