🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

शंघाई में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया, चीनी शिक्षक और छात्रों की रही भागीदारी

उल्लेखनीय है कि चीन के कई विश्वविद्यालयों में हिंदी को नियमित पाठ्यक्रम के रूप में पढ़ाया जाता है।

By डॉ. अभिज्ञात

Jan 11, 2026 17:31 IST

बीजिंग: चीन के पूर्वी क्षेत्र की प्रमुख विश्वविद्यालयों के हिंदी छात्रों और शिक्षकों की भागीदारी के साथ शंघाई में विश्व हिंदी दिवस मनाया गया। यह आयोजन शंघाई स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की ओर से किया गया।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शंघाई में भारत के महावाणिज्यदूत प्रतीक माथुर ने कहा कि हिंदी सीमाओं से परे लोगों को जोड़ने का कार्य करती है। उन्होंने हिंदी की गरिमा और गौरव को रेखांकित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी पढ़कर सुनाया।

भारतीय वाणिज्य दूतावास द्वारा सोशल मीडिया मंच एक्स पर साझा जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री के संदेश में कहा गया, “हिंदी केवल एक भाषा नहीं है, बल्कि एक सशक्त सेतु है, जो भारत की संवेदनशीलता, मूल्यों और विचारों को विश्व तक पहुंचाता है।”

कार्यक्रम में पूर्वी चीन के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों फुदान विश्वविद्यालय, शंघाई अंतरराष्ट्रीय अध्ययन विश्वविद्यालय और पूर्वी चीन सामान्य विश्वविद्यालय के छात्रों और शिक्षकों ने अपनी रचनात्मक प्रस्तुतियां और विचार साझा किए।

उल्लेखनीय है कि चीन के कई विश्वविद्यालयों में हिंदी को नियमित पाठ्यक्रम के रूप में पढ़ाया जाता है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भारतीय प्रवासी समुदाय के सदस्यों के साथ-साथ शंघाई में तैनात राजनयिक समुदाय के लोग भी शामिल हुए।

इस अवसर पर शंघाई थिएटर अकादमी के बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं। भरतनाट्यम नृत्य की प्रस्तुति ने दर्शकों का विशेष ध्यान आकर्षित किया।

Prev Article
पाकिस्तान में 23 वर्षीय हिंदू किसान पर हमला, समुदाय में गुस्सा और विरोध प्रदर्शन
Next Article
एक्स ने मानी गलती! हटाएं 600 अकाउंट, दिया भारतीय कानून को मानने का भरोसा

Articles you may like: