🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

40 की उम्र में तीसरी शादी रचा रहे हैं भोजपुरी स्टार पवन सिंह! कहा - कार्ड भी छप...

पवन सिंह ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इसके बाद से ही उनकी तीसरी शादी की खबरें तेज हो गयी है।

By Moumita Bhattacharya

Jan 17, 2026 16:07 IST

भोजपुरी स्टार पवन सिंह लगातार सुर्खियों में छाए रहते हैं। इस बार अपनी निजी जिंदगी को लेकर पवन सिंह सुर्खियों में छाए हुए हैं। हाल ही में पवन सिंह ने अपना 40वां जन्मदिन मनाया। इसके बाद से ही उनकी तीसरी शादी की खबरें तेज हो गयी है। इस बारे में जब उनसे पूछा गया तो उन्होंने कहा भी...कार्ड भी छप चुके हैं। लेकिन...

किसके साथ बंधने वाले शादी के बंधन में?

सोशल मीडिया पर इन दिनों पवन सिंह के जन्मदिन का एक वीडियो बहुत वायरल हो रहा है जिसके बाद कयास लगाया जा रहा है कि वह कहीं तीसरी शादी तो नहीं करने वाले हैं। दरअसल, यह वीडियो उनकी को-स्टार महिमा सिंह के साथ है। वीडियो पवन सिंह के जन्म दिन का है जिसमें महिमा सिंह के हाथों पर लगा केक वह खाते नजर आ रहे हैं। इसमें पवन और महिमा सिंह की नजदीकियों को देखकर ही चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है कि कहीं पवन सिंह तीसरी शादी तो नहीं करने वाले हैं।

पवन सिंह ने किया रिएक्ट

रिपब्लिक भारत की मीडिया रिपोर्ट में बताया गया कि जब पवन सिंह से इस बारे में पूछा गया तो उन्होंने बड़ा ही व्यंग्यात्मक रिएक्शन दिया। उन्होंने कहा कि 5 जनवरी से पहले तो कार्ड भी छप गया था। हमारे करोड़ों-अरबों चाहने वाले हैं। इसमें हमारे इक्का-दुक्का ऐसे चाहने वाले हैं, जिन्होंने कार्ड भी छाप दिया था। शादी का स्थान भी तय कर दिया था कि शादी मुंबई में हो रही है।

दूसरी ओर महिमा सिंह का नाम पवन सिंह के साथ जुड़ने के बाद उन्होंने अपने इंस्टाग्राम प्रोफाइल से सारी तस्वीरें हटा दी है। अब उनकी प्रोफाइल में बस पवन सिंह की फोटोज ही बची हुई है। ऐसा करके माना जा रहा है कि महिमा सिंह इन खबरों को हवा दे रही हैं। हालांकि पवन सिंह ने अपने बयान से यह साफ कर दिया है कि उनकी तीसरी शादी को लेकर उड़ी अफवाहों में कोई सच्चाई नहीं है।

Prev Article
'धुरंधर 2' के लिए नहीं हो रही है अक्षय खन्ना के साथ कोई शूटिंग, वजह जानकर कहेंगे - धत्त तेरे की!

Articles you may like: