बंगाल की खाड़ी में बन रहा नया निम्न दबाव का क्षेत्र, क्या कोलकाता में फिर होगी झमाझम बारिश?

मौसम विभाग के अनुसार इस साल अब तक बंगाल की खाड़ी में कुल 46 निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुके हैं। अगर शुक्रवार को फिर से एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है तो यह 47वां होगा।

By Moumita Bhattacharya

Oct 24, 2025 10:21 IST

शक्ति खोकर एक निम्न दबाव के कमजोर पड़ने के साथ ही साथ बंगाल की खाड़ी में एक बार फिर से निम्न दबाव का क्षेत्र बनने का पूर्वानुमान मौसम विशेषज्ञ ने लगाया है। बताया जाता है कि शुक्रवार को दक्षिण-पूर्व बंगाल की खाड़ी में एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार इस साल अब तक बंगाल की खाड़ी में कुल 46 निम्न दबाव का क्षेत्र बन चुके हैं। अगर शुक्रवार को फिर से एक निम्न दबाव का क्षेत्र बनता है तो यह 47वां होगा।

इस नए निम्न दबाव के प्रभाव से कोलकाता समेत दक्षिण बंगाल के कई जिलों में शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जतायी गयी है। अंडमान सागर में बना चक्रवात उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ रहा था। उस समय यह अपनी शक्ति बढ़ा रहा था जिससे पहले निम्न दबाव और बाद में गंभीर निम्न दबाव में परिवर्तित हुआ था।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान था कि वह तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश के तटवर्तीय क्षेत्रों में से कहीं से स्थल भाग में प्रवेश करेगा। लेकिन उससे पहले ही वह अपनी शक्ति खोने लगा। आखिरकार एक कमजोर निम्न दबाव का क्षेत्र बनकर शनिवार को उसके कर्नाटक के ऊपर से अरब सागर में पहुंचने की संभावना जतायी जा रही है।

बंगाल की खाड़ी में दक्षिण अंडमान सागर की तरफ ही एक नया चक्रवात बन रहा है। आज शुक्रवार को इसके दक्षिण-पूर्व और पूर्व-मध्य बंगाल की खाड़ी पर एक निम्न दबाव का क्षेत्र में परिवर्तित होने की संभावना है। अलीपुर मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि अगले 24 घंटों यानी शनिवार की शाम तक यह निम्न दबाव का क्षेत्र पहले वाले की तरह ही अपनी शक्ति बढ़ाकर एक स्पष्ट निम्न दबाव में परिवर्तित होगा।

हालांकि मौसम विभाग का कहना है कि इस निम्न दबाव की वजह से पश्चिम बंगाल के मौसम में कोई खास परिवर्तन नहीं आएगा। लेकिन दक्षिण बंगाल के 15 जिलों में से पूर्व और पश्चिम मेदिनीपुर और झाड़ग्राम में शुक्रवार से और बाकी जिलों में शनिवार और रविवार को हल्की से मध्यम बारिश होने की आशंका जतायी गयी है।

Prev Article
पश्चिम बंगाल में नवंबर के महीने से शुरू होगी SIR की प्रक्रिया, जानिए कब तक चलेगी?
Next Article
देश में पहली बार कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी नाबालिग के अग्रिम जमानत मांगने के अधिकार को मान्यता

Articles you may like: