इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा दिए गए खास उपहार 'पार्ले मेलोडी' की चर्चाएं तो पिछले कई दिनों में आपने कई बार सुनी और सोशल मीडिया पर देखी भी होगी। 5 देशों की यात्रा से प्रधानमंत्री मोदी (Narendra Modi) वापस लौट चुके हैं।
इस यात्रा के दौरान वह संयुक्त अरब अमीरात (UAE), नीदरलैंड्स, नॉर्वे, स्वीडन और इटली गए थे जहां उन्होंने कई द्विपक्षीय समझौते भी किए। अपनी इस यात्रा के दौरान पीएम मोदी सिर्फ चॉकलेट का एक पैकेट ही नहीं बल्कि हमारे देश को अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने वाले कई उपहार भी अपने साथ लेकर गए थे, जिसे उन्होंने वहां के राष्ट्राध्यक्षों से हुई अपनी खास मुलाकात के दौरान उन्हें सौंपा।
आइए जान लेते हैं कि 5 देशों की यात्रा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने साथ कौन-कौन से खास उपहार लेकर गए थे :-
1. संयुक्त अरब अमीरात (UAE) -
UAE के क्राउन प्रिंस के लिए प्रधानमंत्री मोदी कोफ्तागिरी के काम वाला सेरेमोनियल खंजर और मिथिला की पहचान मखाना लेकर गए थे। वहीं क्वीन मदर के लिए वह करीमनगर फिलिग्री बॉक्स, माहेश्वरी सिल्क का कपड़ा और चक हाओ चावल उपहार स्वरूप लेकर गए थे। UAE के राष्ट्रपति को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रोगन पेंटिंग (ट्री ऑफ लाइफ), केसर आम और मेघालय का अनानास उपहार में प्रदान किया।
Prime Minister Narendra Modi concludes his 5-nation visit to the United Arab Emirates (UAE), the Netherlands, Sweden, Norway, and Italy.
— ANI (@ANI) May 21, 2026
PM Modi gifted a Dagger with Koftgari Work and Mithila Makhana to the Crown Prince of the UAE.
This ceremonial dagger, adorned with pic.twitter.com/PKfms4U0Jn
2. स्वीडन -
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अगला पड़ाव स्वीडन था। प्रभात खबर की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के मुताबिक स्वीडन के प्रधानमंत्री के लिए नरेंद्र मोदी शांतिनिकेतन का मैसेंजर बैग, रवींद्र नाथ टैगोर की रचनाएं, लोकटन चाय और लद्दाख का पश्मीना स्टोल लेकर गए थे। उन्होंने स्वीडन की क्राउन प्रिंसेस को गोंड पेंटिंग और एक पुस्तक (कन्वीनिएंट एक्शन : कंटिन्यूटी फॉर चेंज) उपहार में दिया।
Prime Minister Narendra Modi concludes his 5-nation visit to the United Arab Emirates (UAE), the Netherlands, Sweden, Norway, and Italy.
— ANI (@ANI) May 21, 2026
PM Modi gifted a Karimnagar Filigree box and Maheshwari Silk fabric to the Queen Mother of the United Arab Emirates, Sheikha Fatima bint pic.twitter.com/oeGw52PI4T
3. नॉर्वे -
नॉर्वे के प्रधानमंत्री के लिए पीएम मोदी ऑर्किड पेपरवेट और प्रेस्ड ऑर्किड पेंटिंग उपहार में भारत से लेकर गए थे। नॉर्वे के राजा को प्रधानमंत्री मोदी ने जटिल डिजाइन वाली नाव का मॉडल उपहार में प्रदान किया। वहीं नॉर्वे की रानी को प्रधानमंत्री मोदी ने पाम के पत्तियों से बना पटचित्र उपहार में दिया। नॉर्वे के क्राउन प्रिंस को सूर्य और चंद्रमा के मोटिफ वाला कलमकारी पेंटिंग पीएम नरेंद्र मोदी ने उपहार में दिया।
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को प्रधानमंत्री मोदी का खास उपहार
4. इटली -
इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी, जो पिछले लंबे समय से भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मित्र है, उन्हें पीएम मोदी ने मेलोडी चॉकलेट का एक पैकेट उपहार में दिया। इसके अलावा उन्होंने पूर्वोत्तर भारत की पहचान असम के मुगा सिल्क का स्टोल (जिसे अक्सर गोल्डन सिल्क के नाम से भी जाना जाता है) और मणीपुर का शिरुई लीली सिल्क का स्टोल उपहार में दिया। इटली के राष्ट्रपति को भारत के प्रधानमंत्री ने मार्बल इनले वर्क बॉक्स के साथ ही पंडित भीमसेन जोशी और एम. एस. सुब्बलक्ष्मी के गानों की सीडी भी उपहार स्वरूप भेंट की।
5. नीदरलैंड -
नीदरलैंड के डच किंग को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ब्लू पॉटरी उपहार में दिया। वहीं डच रानी के लिए प्रधानमंत्री खास तौर पर बनवाएं गए मीनाकारी और कुंदन के झुमके उपहार में लेकर गए थे। नीदरलैंड के प्रधानमंत्री को भारत के प्रधानमंत्री मोदी ने मिथिला की पहचान और GI टैग प्राप्त मधुबनी पेंटिंग, जिसमें मछली मोटिव्स बने हुए थे, उपहार में दिया।
साथ ही खाद्य और कृषि संगठन (FAO) के क्यू डोंग्यू को पीएम मोदी ने भारत के प्रमुख चावल जैसे रेड राइस, बासमती, गोविंदभोग, जोहा, काला नमक और मिलेट बार्स उपहार स्वरूप दिया।
Prime Minister Narendra Modi concludes his 5-nation visit to the United Arab Emirates (UAE), the Netherlands, Sweden, Norway, and Italy.
— ANI (@ANI) May 21, 2026
PM Modi gifted a Rogan Painting with Tree of Life, Kesar Mangoes and Meghalaya Pineapple to the President of the United Arab Emirates (UAE), pic.twitter.com/mBDW1b5zhY