SIR के अंतिम पड़ाव के तौर पर पश्चिम बंगाल के अंतिम मतदाता सूची को जारी कर दिया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने अपने आदेश में कहा था कि मतदाता सूची को 28 फरवरी को जारी करना होगा। इस आदेश के आधार पर ही पश्चिम बंगाल चुनाव आयोग ने मतदाता सूची जारी कर दिया है। हालांकि यह मतदाता सूची ही अंतिम नहीं है।
चुनाव आयोग चरणबद्ध तरीके से और भी मतदाता सूची जारी करेगा। इसका अर्थ हुआ कि 28 फरवरी तक SIR का जितना काम हुआ होगा उसके आधार पर ही अंतिम मतदाता सूची जारी की गयी है और बाकी का काम आगे जैसे-जैसे पूरा होगा यानी मतदाताओं के दस्तावेजों का सत्यापन होता रहेगा वैसे-वैसे मतदाता सूची जारी होगी।
चलिए अब आपको बता देते हैं कि आज (28 फरवरी) को जो अंतिम मतदाता सूची जारी की गयी है उसमें अपना नाम कैसे ढूंढेंगे?
ऑफलाइन माध्यम
अगर आप ऑफलाइन माध्यम से मतदाता सूची में अपना नाम ढूंढना चाहते हैं तो अपने मतदान केंद्र और इलाकों के BLO के पास जाएं। इसके अलावा अपने इलाके के राजनीतिक पार्टी के नेताओं के पास भी आप अंतिम मतदाता सूची देख सकते हैं।
Read Also | अंतिम मतदाता सूची जारी, बंगाल के किस जिले से कितने मतदाताओं का नाम हटा? कैसे देखेंगे वोटर लिस्ट?
ऑनलाइन माध्यम
अपने अथवा परिवार के सदस्यों का नाम अंतिम मतदाता सूची में है या नहीं? इसे जांचने के लिए आप चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट (www.eci.gov.in) पर जा सकते हैं। इसके बाद निम्न चरण को फॉलो करें -
* चुनाव आयोग के आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
* वहां वोटर सर्विस पर क्लिक करें।
* इसके बाद अगला जो पेज खुलेगा वहां Search Your Name in Voter List विकल्प पर क्लिक करें।
* आपके सामने जो नया पेज खुलेगा वहां 3 विकल्प दिखेंगे, जिसमें से अपनी पसंद का एक विकल्प चुन लें -
1. Search by Epic
2. Search by Details
3. Search by Mobile
Samachar Ei Samay
मोबाइल ऐप पर कैसे ढूंढेंगे नाम?
* Play Store अथवा AppStore से ECINET ऐप को डाउनलोड करें।
* यहां आपको विकल्प मिलेगा Search Your Name in Voter List
इसपर क्लिक करते ही जो पेज खुलेगा वहां ठीक उसी प्रकार से 3 विकल्प मिलेंगे जैसा वेबसाइट के लिए बताया गया है। अपनी सुविधानुसार विकल्प चुनकर Epic (वोटर कार्ड), Details अथवा मोबाइल नंबर के माध्यम से अपना नाम ढूंढें। प्रत्येक विकल्प में आपको कैप्चा भरने के लिए कहा जाएगा जिसे सावधानीपूर्वक वहां लिखे शब्दों को ही नए बॉक्स में भरकर लिखें।