पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की सुगबुगाहट तेज हो चुकी है। उससे ठीक पहले मुख्यमंत्री ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर दो महत्वपूर्ण कदम उठाने का फैसला लिया है। शनिवार से कोलकाता में शुरू हो रहे हैं पिंक बूथ (Pink Booth)। इसके साथ ही महानगर में पेट्रोलिंग की जिम्मेदारी संभालेगी Shining पेट्रोलिंग पार्टी।
मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने खुद ही अपने आधिकारिक X हैंडल पर इस बात की घोषणा की है। पर आखिर पिंक बूथ और Shining पेट्रोलिंग पार्टी है क्या? कैसे यह महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करेगी?
ममता बनर्जी ने X हैंडल पर किए अपने पोस्ट में लिखा है कोलकाता में शनिवार की शाम से ही कोलकाता पुलिस की पहल से पिंक बूथ और Shining पेट्रोलिंग पार्टी की सुविधाओं को शुरू कर दिया जा रहा है। सबसे पहले आपको बताते हैं पिंक बूथ क्या है? दरअसल, पिंक बूथ में महिला पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा।
Proud to share that, for further increasing the safety and confidence of women in our city, Kolkata Police is launching two more initiatives from today.
— Mamata Banerjee (@MamataOfficial) February 28, 2026
First, several all-women Pink Booths at key city intersections will be commissioned and be operational from evening to
प्रत्येक दिन शाम के बाद से लेकर आधी रात तक पिंक बूथ खुले रहेंगे। अगर रास्ते में शाम के बाद कोई महिला किसी समस्या में पड़ती है तो इनसे संपर्क कर सकती है। बताया जाता है कि यहां महिलाओं को आपातकालिन सहायता के साथ-साथ सुरक्षा संबंधित आवश्यक सलाह भी दी जाएगी। महिलाएं यहां शिकायत भी दर्ज करवा सकती हैं।
वहीं Shining पेट्रोलिंग पार्टी रात 8 बजे से 2 बजे तक कोलकाता के महत्वपूर्ण इलाकों में पेट्रोलिंग करेगी। बताया जाता है कि इस पेट्रोलिंग पार्टी का नाम भी मुख्यमंत्री ने खुद ही रखा है। इस पेट्रोलिंग पार्टी में भी महिला पेट्रोलिंग टीम शामिल होगी। जिन इलाकों में कामकाजी महिलाएं अधिक आवाजाही करती हैं जैसे ईएम बाईपास आदि में, वहां निगरानी बढ़ाना ही इस पेट्रोलिंग पार्टी का काम होगा।
श्यामबाजार के फरियापुकुर में बनाया गया पिंक बूथ Facebook देश के सबसे सुरक्षित शहर होने का खिताब कोलकाता को मिला है। अपने पोस्ट में इस बात का उल्लेख करते हुए ममता बनर्जी ने लिखा कि पिछले कई सालों से सबसे अधिक सुरक्षित शहर के तौर पर कोलकाता ने अपना स्थान पक्का किया हुआ है। ये दोनों नई पहल कोलकाता की सुरक्षा व्यवस्था को और भी ज्यादा मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
गौरतलब है कि हाल ही में कोलकाता पुलिस के कमिश्नर के तौर पर सुप्रतिम सरकार ने अपनी जिम्मेदारी संभाली है। उसके बाद से ही महानगर की सुरक्षा व्यवस्था को कड़ी बनाने के लिए उन्होंने कई कदम उठाए हैं। साइबर सुरक्षा के लिए विशेष नंबर भी जारी किया जा चुका है। रात के समय में नाका चेकिंग, कानून व्यवस्था को लेकर सक्रियता बढ़ायी गयी है। ऐसी स्थिति में महिलाओं की सुरक्षा को सुनिश्चित करने की दिशा में ममता बनर्जी ने प्रमुख कदम उठाया है।