मुंबई मेट्रो के यात्रियों को अब मिलेगी लॉकर की सुविधा, कैसे बुक कर सकेंगे और कितना किराया? Details

मुंबई मेट्रो के लॉकर्स में क्या रख सकेंगे? कैसे बुक कर सकेंगे लॉकर और कितना देना पड़ेगा किराया?

By Moumita Bhattacharya

Nov 21, 2025 18:38 IST

दिल्ली के बाद अब मुंबई में भी मेट्रो यात्रियों के लिए लॉकर की सुविधा को शुरू किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार यह सुविधा मुंबई मेट्रो के ब्लू लाइन पर 12 स्टेशनों पर ही उपलब्ध होगी। रिपोर्ट्स में संभावना जतायी जा रही है कि इस सुविधा का लाभ करीब 5 लाख नित्य यात्रियों को मिलेगा। पर इन लॉकर्स में क्या रख सकेंगे? कैसे बुक कर सकेंगे लॉकर और कितना देना पड़ेगा किराया?

Mathrubhumi की मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मुंबई मेट्रो वन के ब्लू लाइन मेट्रो के 12 स्टेशनों पर कुल 996 स्मार्ट लॉकरों की सुविधा यात्रियों को उपलब्ध करवायी जा रही है। दिल्ली मेट्रो के लगभग 250 मेट्रो स्टेशनों पर 25,000 लॉकरों की सुविधा यात्रियों के लिए उपलब्ध होती है।

Read Also| नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर शुरू हुआ Countdown, इस दिन उड़ान भरेगी पहली यात्री विमान

कैसे बुक कर सकेंगे लॉकर?

मीडिया रिपोर्ट से मिली जानकारी के अनुसार मेट्रो यात्री इन स्मार्ट लॉकरों को मोबाइल ऐप, SMS अथवा QR कोड के माध्यम से बुक कर सकते हैं। ये लॉकर अलग-अलग आकारों में उपलब्ध हैं, जिसके लिए किराया भी अलग-अलग ही होगा। बताया जाता है कि छोटे लॉकर 5 किलो और बड़े लॉकर 10 किलो के आकार में उपलब्ध होंगे।

कितना किराया?

प्राप्त जानकारी के अनुसार छोटे लॉकरों के लिए प्रति घंटा ₹20 और बड़े लॉकरों के लिए प्रति घंटा ₹30 का किराया चुकाना होगा। लॉकरों और उनमें रखे सामानों की सुरक्षा को सुनिश्चित करने के लिए 24 घंटे सीसीटीवी सर्विलेंस और OTP आधारित वेरिफिकेशन जैसी सुविधाओं से लैस किया गया है। इन स्मार्ट लॉकरों में यात्री अपना व्यक्तिगत सामान, खाना, पार्सल और ऑनलाइन ऑर्डर को सुरक्षित रख सकते हैं।

Prev Article
पहली बार जाने वाले ट्रेकिंग पर? क्या-क्या और कैसे करेंगे तैयारी? जानिए यहां विस्तार से

Articles you may like: