आज दुर्गोत्सव की सप्तमी है। इस समय सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ रहा है। ऐसी परिस्थिति में ट्रैफिक जाम से बचने के लिए लोगों का सबसे भरोसेमंद साधन कोलकाता मेट्रो ही बन गया है। सप्तमी को देर रात तक लोग दुर्गा पूजा पंडालों में घूमने के बाद घर लौटने के लिए कोलकाता की लाइफलाइन कहलाने वाली मेट्रो को ही चुनेंगे। सप्तमी के दिन कौन सी लाइन पर कितनी रात तक मेट्रो सेवा उपलब्ध रहेगी?
आइए 29 सितंबर, सप्तमी की रात को कोलकाता मेट्रो के टाइम टेबल पर एक नजर डाल लेते हैं -
ब्लू लाइन मेट्रो (दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम मेट्रो स्टेशन)
पूरी रात मिलेगी मेट्रो सेवा! शहीद खुदीराम से दक्षिणेश्वर स्टेशन तक जाने के लिए आखिरी मेट्रो भोर 3.47 बजे मिलेगी। दक्षिणेश्वर से शहीद खुदीराम जाने के लिए आखिरी मेट्रो सुबह 3.48 बजे मिलेगी। इसके अलावा शहीद खुदीराम मेट्रो स्टेशन से दमदम के लिए आखिरी मेट्रो भोर 4 बजे मिलेगी।
ग्रीन लाइन (हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 मेट्रो स्टेशन)
अहले सुबह तक मिलेगी मेट्रो सेवा! हावड़ा मैदान से सॉल्टलेक सेक्टर 5 तक ले लिए आखिरी मेट्रो अहले सुबह 4.06 बजे मिलेगी। सॉल्टलेक सेक्टर 5 से हावड़ा मैदान के लिए आखिरी मेट्रो भोर 4.18 बजे मिलेगी।
यलो लाइन (नोआपाड़ा से जय हिंद विमानबंदर मेट्रो स्टेशन)
इस लाइन पर अपेक्षाकृत रूप से कम समय मेट्रो सेवा उपलब्ध होगी। नोआपाड़ा से जय हिंद विमानबंदर मेट्रो स्टेशन के लिए आखिरी मेट्रो रात 10.30 बजे मिलेगी। जय हिंद विमानबंदर मेट्रो स्टेशन से नोआपाड़ा जाने के लिए आखिरी मेट्रो रात 10.50 बजे मिलेगी।
पर्पल लाइन (जोका से माझेरहाट मेट्रो स्टेशन)
यलो लाइन की तरह ही जोका से माझेरहाट तक जाने के लिए आखिरी मेट्रो 10.30 बजे मिलेगी। माझेरहाट से जोका जाने के लिए आखिरी मेट्रो रात 10.55 बजे मिलेगी।