🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

10वां पश्चिम बंगाल इंटर-स्कूल कराटे चैम्पियनशिप और बंगाल लिट्ल लिजेंड्स कप आयोजित

मार्शल आर्ट्स के माध्यम से ही हजारों युवा खिलाड़ी दिशा, अनुशासन और बड़े सपने देखने का आत्मविश्वास प्राप्त कर सकते हैं।

By Moumita Bhattacharya

Jan 26, 2026 20:26 IST

हाल ही में 10वें पश्चिम बंगाल इंटर-स्कूल कराटे चैम्पियनशिप और बंगाल लिट्ल लिजेंड्स कप का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन ऑल इंडिया शेईशिनकाई शित्रोयू कराटे-डू फेडरेशन के हंसी प्रेमजीत सेन के तत्वावधान में किया गया था। प्रतियोगिता में बतौर मुख्य अतिथि पूर्व क्रिकेटर और CAB प्रशासक सम्बरण बनर्जी पहुंचे थे।

चैम्पियनशिप साउथ सिटी इंटरनेशनल स्कूल के मैदान में आयोजित हुई थी जिसमें राज्य भर के 120 स्कूलों के लगभग 1200 छात्रों ने हिस्सा लिया था।

इस मौके पर प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए हंसी प्रेमजीत सेन ने कहा कि मार्शल आर्ट्स के माध्यम से ही हजारों युवा खिलाड़ी दिशा, अनुशासन और बड़े सपने देखने का आत्मविश्वास प्राप्त कर सकते हैं। यह चैम्पियनशिप सिर्फ एक प्रतियोगिता नहीं बल्कि यह अनुशासन और चरित्र निर्माण का जश्न भी है।

इस दिन के कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण - बंगाल लिटिल लेजेंड्स कप में उभरते हुए युवा मार्शल आर्ट के कलाकारों को एक खास प्लेटफॉर्म मिलना। राज्य की उभरती प्रतिभाओं ने इस कप में एक पेशेवर मंच पर मुकाबला किया, अनुभवी जजों और कोचों से सीखने और कॉम्पिटिटिव कराटे का शुरुआती अनुभव पाने का मौका पाया।

मेडल और ट्रॉफी से परे, इस चैंपियनशिप ने स्टूडेंट्स में फोकस, लचीलापन और आत्मविश्वास बढ़ाने में मार्शल आर्ट्स की भूमिका को मजबूत किया - ये ऐसे मूल्य हैं जो तातामी से कहीं आगे तक जाते हैं। यह अनुभव ऐसा रहा जो किसी मेडल या ट्रॉफी से अलग काफी अलग और महत्वपूर्ण रहा। हर साल बढ़ती भागीदारी के साथ, पश्चिम बंगाल इंटर स्कूल कराटे चैंपियनशिप राज्य में मार्शल आर्ट्स की नींव को मजबूत कर रही है और अनुशासित एथलीटों और भविष्य के चैंपियनों की एक पीढ़ी तैयार कर रही है।

Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: