पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल राय (Mukul Roy) के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) ने शोक व्यक्त किया है। अपने आधिकारिक X हैंडल पर मुकुल राय के साथ एक फोटो को पोस्ट कर उन्होंने अपना शोक संदेश लिखा है। अपने पोस्ट में पीएम मोदी ने लिखा है, 'उन्हें (मुकुल राय) अपने राजनीतिक अनुभव और समाज की सेवा के लिए किए गए प्रयास के लिए हमेशा याद किया जाएगा।'
गौरतलब है कि सोमवार की देर रात के कोलकाता के एक निजी अस्पताल में लंबी बीमारी के बाद तृणमूल के वरिष्ठ नेता मुकुल राय का निधन हो गया। उनके बेटे शुभ्रांशु राय ने उनके निधन के खबर की पुष्टि की है।
प्रधानमंत्री मोदी ने X हैंडल पर अपने पोस्ट में लिखा है, 'पूर्व केंद्रीय मंत्री मुकुल राय के निधन से दुःखी हूं। उन्हें अपने राजनैतिक अनुभव और समाज सेवा के प्रयासों के लिए हमेशा याद किया जाएगा। उनके परिवारजनों और समर्थकों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं। ओम शांति'
Read Also | मुकुल राय के निधन पर ममता बनर्जी ने जताया शोक, कहा - 'खो दिया पुराना सहकर्मी...'
Pained by the passing of former Union Minister Shri Mukul Roy Ji. He will be remembered for his political experience and efforts to serve society. Condolences to his family and supporters. Om Shanti. pic.twitter.com/qlrvKM5E2w
— Narendra Modi (@narendramodi) February 23, 2026
मुकुल राय पिछले लंबे समय से कई बीमारियों से पीड़ित थे और उनका कोलकाता के निजी अस्पताल में इलाज चल रहा था। राजनैतिक गलियारों में मुकुल राय की पहचान तृणमूल की राजनीति के 'चाणक्य' के तौर पर होती थी। कांग्रेस से अलग होकर तृणमूल कांग्रेस के गठन और शुरुआती दिनों में उन्होंने सुप्रीमो ममता बनर्जी के कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी को दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी।
Read Also | मुकुल राय के निधन पर अभिषेक बनर्जी ने जतायी संवेदना, कहा - 'तृणमूल के फाउंडिंग पिलर...'
उन्होंने UPA-II सरकार में केंद्रीय रेल मंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली थी। उन्हें यह जिम्मेदारी तब सौंपी गयी थी जब ममता बनर्जी ने रेल मंत्रालय छोड़कर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री की कुर्सी संभालने का फैसला लिया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक वर्ष 2023 के शुरुआत से वह डिमेंशिया (Dementia) और पार्किंसन (Parkinson's) की बीमारी से जुझ रहे थे। मार्च 2023 में उनकी एक सर्जरी भी हुई थी लेकिन जुलाई 2024 के बाद से उनकी हालत और खराब हो गयी थी। घर में गिर जाने की वजह से खून के थक्के बन गए थे जिन्हें निकालने के लिए सर्जरी की जरूरत हुई थी। इसके साथ ही बताया जाता है कि वह डायबिटीज और उच्च रक्तचाप से भी पीड़ित थे।