🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अमिताभ बच्चन बने स्किल इंडिया डिजिटल हब के ब्रांड एंबेसडर, ‘बढ़ना है तो यहां जुड़ना है’ अभियान की देशभर में शुरुआत

SIDH के प्रचार के लिए जयंत चौधरी ने लॉन्च किया जन-जागरूकता का राष्ट्रीय अभियान

By डॉ. अभिज्ञात

Feb 22, 2026 19:21 IST

नयी दिल्लीः बालीवुड अभिनेता अमिताभ बच्चन को स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) के प्रचार के लिए जोड़ा गया है। सरकार ने रविवार को बताया कि यह कदम देशभर में इसके प्रचार-प्रसार को बढ़ाने के लिए शुरू किए गए नए अभियान का हिस्सा है।

भारत के डिजिटल स्किलिंग आंदोलन को SIDH के माध्यम से तेज़ करने के लिए “बढ़ना है तो यहां जुड़ना है” अभियान की शुरुआत कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्री जयंत चौधरी ने हाल ही में संपन्न एआई इम्पैक्ट समिट के अवसर पर की। एक बयान में कहा गया, “अमिताभ बच्चन की लोकप्रियता और व्यापक जनअपील से स्किल इंडिया डिजिटल हब (SIDH) के प्रति जागरूकता और भागीदारी को और मजबूती मिलने की उम्मीद है। SIDH भारत का एकीकृत डिजिटल मंच है, जो कौशल विकास, रोजगार और आजीवन सीखने के अवसर प्रदान करता है।”

इस अभियान का उद्देश्य SIDH तक पहुंच को और विस्तारित करना है। पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार इस मंच से अब तक 1.5 करोड़ से अधिक पंजीकृत उम्मीदवार जुड़ चुके हैं, जिससे यह देश के सबसे बड़े एकीकृत डिजिटल स्किलिंग प्लेटफॉर्म में से एक बन गया है।

भारत जब ‘विकसित भारत’ की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है और कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI), ऑटोमेशन तथा डिजिटल नवाचार के बदलावों से गुजर रहा है, तब SIDH को एक केंद्रीय मंच के रूप में स्थापित किया गया है, जो नागरिकों को नई कौशल सीखने (अपस्किल), दोबारा कौशल प्राप्त करने (रीस्किल) और अपने करियर को भविष्य के अनुरूप तैयार करने में मदद करता है। SIDH का संचालन राष्ट्रीय कौशल विकास निगम (NSDC) द्वारा कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रालय के तहत किया जाता है।

Prev Article
एआई समिट में ‘शर्टलेस’ प्रदर्शन को लेकर पीएम मोदी ने कांग्रेस पर साधा निशाना, कहा, “देश को बर्बाद करने पर तुले हैं पागल नेता”
Next Article
पैर में लगी गोली… फिर भी मिशन पूरा! किश्तवाड़ ऑपरेशन का साइलेंट वॉरियर बना टायसन

Articles you may like: