भारत के पूर्व स्टार बल्लेबाज शिखर धवन ने गर्लफ्रेंड सोफी शाइन के साथ सगाई कर ली है। सगाई की बेहद ही रोमांटिक तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से शेयर की है। 'गब्बर' के जीवन में एक बार फिर से खुशियों के लौटने से फैंस भी बहुत खुश नजर आ रहे हैं और धवन को बधाई दे रहे हैं।
शिखर धवन ने सोशल मीडिया पर सगाई की जो तस्वीर शेयर की है उसमें दोनों का हाथ और उसमें अंगूठी साफ-साफ नजर आ रहा है।
इसके साथ ही शिखर धवन ने एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है, "एक जैसी मुस्कान से लेकर एक जैसे सपने। हमारी सगाई के लिए मिले प्यार, आर्शीवाद और हर शुभकामना के लिए शुक्रगुजार हूं, क्योंकि हमने हमेशा साथ रहने का फैसला लिया है।" बता दें, शिखर धवन सोफी साइन संग अपने जीवन की दूसरी पारी शुरू करने वाले हैं।
पहली बार इस जोड़ी को ICC चैम्पियंस ट्रॉफी 2025 में देखा गया था जिसके बाद ही यह कपल चर्चाओं में आ गया था। धवन ने सोफी शाइन के साथ अपने रिश्ते को कभी छिपाकर नहीं रखा। वह अक्सर सोशल मीडिया पर गर्लफ्रेंड संग फोटो पोस्ट करते रहते हैं, जिसपर फैंस भी खूब प्यार लुटाते हैं।
बता दें, सोफी शाइन एक आइरिश प्रोडक्ट कंसल्टेंट हैं। उन्होंने अपनी पढ़ाई आयरलैंड से ही पूरी की है। फिलहाल वह अबू धाबी में नॉर्दर्न ट्रस्ट कॉर्पोरेशन की सेकंड वाइस प्रेसिडेंट हैं। हालांकि सोफी लाइमलाइट से दूरी बनाकर ही रहती हैं लेकिन उनका ग्लैमरस लुक और स्टाइलिश फोटो चर्चाओं में छाया रहता है।
शिखर धवन ने साल 2012 में ऑस्ट्रेलिया की रहने वाली आयशा से पहली शादी की थी। दोनों का एक बेटा जोरावर धवन है। आयशा किक बॉक्सर हैं और उम्र में शिखर से 10 साल बड़ी हैं। साल 2021 में दोनों ने अपने अलग होने की घोषणा की थी और 2023 में उनका तलाक हो गया।