पूर्व वर्धमान के तृणमूल नेता के बिगड़े बोल - भाजपाईयों को पिटने का बताया उपाय, विवाद

उनके इस बयान के सामने आने के बाद से नया विवाद खड़ा हो गया है। कुछ दिनों पहले भी वामदेव ने भाजपा पर ऐसे ही हमला बोला था। उस समय भी उन्होंने भाजपा नेताओं और कर्मियों को पीटकर ठंडा करने की धमकी दी थी।

By Debarghya Bhattacharya, Posted By : Moumita Bhattacharya

Oct 12, 2025 17:56 IST

भाजपा नेताओं को बांधकर पीटने का उपाय बताया पूर्व वर्धमान के तृणमूल नेता ने। शुक्रवार को रायना के श्यामसुन्दर बाजार में ब्लॉक तृणमूल कांग्रेस की विजया सम्मेलनी का आयोजन किया गया था। पूर्व वर्धमान रायना-1 ब्लॉक के तृणमूल सभापति वामदेव मंडल ने कार्यक्रम के दौरान भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा, 'रायना में अगर को साम्प्रदायिकता का जहर घोलने की कोशिश करता है, 'सर' (SIR) के नाम पर अल्पसंख्यक समूदाय के लोगों को घुसपैठिया बनाने की चेष्टा करता है, तो भाजपा के नेताओं को बांधेंगे, पिटेंगे और पिटकर अधमरा कर देंगे। अगर पुलिस पकड़ कर ले जाती है तो जाएगी। मैंने यह बात पहले भी कहा था, आज भी कहता हूं।'

वामदेव इतना पर ही नहीं रुके। उन्होंने आगे कहा, 'भाजपा एक विशेष सम्प्रदाय पर निशाना साधकर आक्रमण कर रहा है। विभिन्न प्रकार से उन्हें परेशान किया जा रहा है। यहां ऐसा नहीं होगा। हम ऐसा नहीं करने देंगे।'

उनके इस बयान के सामने आने के बाद से नया विवाद खड़ा हो गया है। कुछ दिनों पहले भी वामदेव ने भाजपा पर ऐसे ही हमला बोला था। उस समय भी उन्होंने भाजपा नेताओं और कर्मियों को पीटकर ठंडा करने की धमकी दी थी। इस बारे में वामदेव से संपर्क करने पर एई समय ऑनलाइन को उन्होंने बताया, 'भाजपा एक साम्प्रदायिक पार्टी है।

सर का डर दिखाकर जनता को बांटना चाहती हैं। मेरे कहने का मतलब था कि जो भी हो, हम उसे रोक देंगे।' इस बारे में भाजपा नेता मृत्युंजय चंद्र का कहना है कि उनकी पार्टी ही उनके साथ नहीं है। स्वनिर्भर गोष्ठी की महिलाओं को लेकर सभा करनी पड़ती है।

Prev Article
दुर्गापुर में मेडिकल छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म के आरोप में 3 गिरफ्तार
Next Article
दीघा में समुद्रतट पर रखी नाव में अचानक धधक उठी आग, डर का माहौल

Articles you may like: