ममता बनर्जी से मिलेंगे लियोनेल मेस्सी, उत्तर बंगाल आपदा प्रभावितों के लिए सौपेंगे 10 लाख रुपए का चेक

सबसे पहले मेस्सी कोलकाता आएंगे, उसके बाद मुंबई और आखिर में दिल्ली जाएंगे। कोलकाता आकर वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने वाले हैं।

By Moumita Bhattacharya

Oct 16, 2025 17:52 IST

एक रात में हुई भारी बारिश ने उत्तर बंगाल को तहस-नहस कर दिया था। जान और माल दोनों का नुकसान हुआ है। अब तक बाढ़ और भूस्खलन जैसी प्राकृतिक आपदा से जुझ रहे उत्तर बंगाल की मदद के लिए राज्य सरकार की तरफ मदद का हाथ कई संस्थान बढ़ा चुकी है। आपदा से जुड़ी बुरी यादों को पीछे छोड़ धीरे-धीरे उत्तर बंगाल भी सामान्य होता जा रहा है। अब स्टार फुटबॉलर लियोनेल मेस्सी (Lionel Messi) ने उत्तर बंगाल की तरफ मदद का हाथ बढ़ाया है।

जानकारी के अनुसार 13, 14 और 15 दिसंबर को मेस्सी भारत के दौरे पर आने वाले हैं। सबसे पहले वह कोलकाता आएंगे, उसके बाद मुंबई और आखिर में दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में वह हिस्सा लेंगे। कोलकाता आकर वह मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मिलने वाले हैं। ममता बनर्जी से मुलाकात कर मेस्सी मुख्यमंत्री राहत कोष के लिए उन्हें 10 लाख रुपए का चेक सौंप देंगे।

इस बात की घोषणा मेस्सी का भारत में कार्यक्रम आयोजित कर रहे शतद्रु दत्त ने सोशल मीडिया पर की है। GOAT टूर के साथ जुड़े एक प्रायोजक उत्तर बंगाल के आपदा प्रभावित लोगों की मदद के लिए मुख्यमंत्री राहत कोष में 10 लाख रुपए का दान करने वाले हैं। उसका चेक ही लियोनेल मेस्सी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को सौंप देंगे।

13 दिसंबर को युवभारती क्रीड़ांगन में मेस्सी GOAT कप में हिस्सा लेंगे। इसके बाद एक कार्यक्रम भी आयोजित होगा। इन कार्यक्रमों का टिकट बिकना शुरू होकर खत्म भी हो चुका है। 14 दिसंबर को वह मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में होंगे। वहां भी इसी तरह के कार्यक्रमों का आयोजन होगा। बताया जाता है कि हर कार्यक्रम में मेस्सी के साथ खेल जगत के साथ-साथ फिल्मी सितारे व सेलीब्रिटी भी मौजूद रहेंगे।

Prev Article
पेत्रातोस-रब्सन के दबदबे में मिली मोहन बागान को जीत, 18 को ईस्ट बंगाल से भिड़ंत
Next Article
FIFA: डगर कठिन है इटली के, नॉर्वे का टिकट लगभग सुनिश्चित

Articles you may like: