भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश बने सूर्यकांत को तृणमूल के राष्ट्रीय महासचिव व सांसद अभिषेक बनर्जी ने शुभकामनाएं दी। सोमवार को ही मुख्य न्यायाधीश के पद पर उन्होंने शपथ ग्रहण किया। उन्हें राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने शपथ दिलवायी। उनके शपथ ग्रहण करने के बाद ही अभिषेक बनर्जी ने अपने आधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया जिसमें उन्होंने CJI जस्टिस सूर्यकांत के कार्यकाल में न्याय व्यवस्था की स्वाधीनता, अखंडता और दृढ़ता के और भी शक्तिशाली होने की उम्मीद जतायी।
अपने X हैंडल से किए गए पोस्ट में अभिषेक बनर्जी ने लिखा, 'भारत के 53वें मुख्य न्यायाधीश के तौर पर दायित्व ग्रहण करने के लिए न्यायाधीश सूर्यकांत को आंतरिक शुभकामनाएं। संवैधानिक मूल्यों, प्रातिष्ठानिक स्वतंत्रता और नागरिक अधिकार की रक्षा के लिए इस समय उनका कार्यभार संभालना काफी महत्वपूर्ण है। उम्मीद करता हूं कि विचारों का मुख्य उद्देश्य, स्वाधीनता और समानता को वह पुनर्बहाल करेंगे।'
गौरतलब है कि सोमवार को मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और हाल ही में रिटायर हुए सुप्रीम कोर्ट के पूर्व मुख्य न्यायाधीश बीआर गवई भी उपस्थित थे। बता दें, साल 2027 की फरवरी में मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत रिटायर होंगे। इससे पहले जस्टिस सूर्यकांत पंजाब व हरियाणा हाई कोर्ट के स्थायी न्यायाधीश, हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के पद पर भी कार्यरत रह चुके हैं। मई 2019 में उन्होंने न्यायाधीश के पद पर सुप्रीम कोर्ट में ज्वाइन किया। अब वह देश के मुख्य न्यायाधीश चुने गए हैं।