🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

सरस्वती पूजा से पहले ही क्या सर्दी का हो गया 'बैग-पैक'? या फिर से पड़ सकती है कड़ाके की ठंड?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है।

By Moumita Bhattacharya

Jan 22, 2026 11:05 IST

कल 23 जनवरी को सरस्वती पूजा है। उससे ठीक पहले ठंड ने बिल्कुल उसी तरह से अपना बैग-पैक कर लिया है जैसे यात्री रेलवे स्टेशन पर अपने सामान के साथ ट्रेन आने के इंतजार में बैठे रहते हैं। क्या इस सीजन के लिए सर्दी विदा हो रही है या फिर इसके फिर से आखिरी बार वापस लौटने की कोई संभावना है?

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार कोलकाता के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। गत 11 जनवरी को जहां कोलकाता का अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था वहीं मात्र 10 दिनों बाद 6 डिग्री बढ़कर 21 जनवरी को अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया।

जनवरी के अंत और सरस्वती पूजा से पहले ही जितनी तेजी से ठंड घट रही है, उसने आम लोगों की चिंताएं बढ़ा दी है। बात अगर न्यूनतम तापमान की करें तो गुरुवार की सुबह कोलकाता का न्यूनतम तापमान 15.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जो सामान्य से 1.6 डिग्री सेल्सियस अधिक रहा। उससे पहले बुधवार को कोलकाता का अधिकतम तापमान 26.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था जो सामान्य से 1 डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार अगले 7 दिनों तक राज्य के अन्य जिलों में रात के न्यूनतम तापमान में कोई खास परिवर्तन नहीं होगा। लेकिन दक्षिण बंगाल के कुछ जिलों में गुरुवार से अगले 5 दिनों तक हल्के से मध्यम कोहरा छाए रहने की संभावना जतायी गयी है।

Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: