🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

गिरावट के झटके से उबरकर संभला शेयर मार्केट, आज सेंसेक्स और निफ्टी50 पॉजिटिव

मंगलवार को बाजार खुलने के बाद बेंचमार्क इनडेक्सर ग्राफ हरा ही रहा।

सप्ताह के पहले दिन ही शेयर मार्केट में गिरावट दर्ज की गयी थी। अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेल की कीमतों में आयी तेजी का दलाल स्ट्रीट पर भी असर पड़ा था। लेकिन मंगलवार को अचानक परिस्थिति बदली और बाजार खुलने के बाद बेंचमार्क इनडेक्सर ग्राफ हरा ही रहा।

मंगलवार की सुबह 9.30 बजे निफ्टी50 108 प्वाएंट या 0.45 प्रतिशत की वृद्धि हुई। वहीं सेंसेक्स भी 420 प्वाएंट या 0.54 प्रतिशत ऊपर गया। यह वृद्धि की वजह से सुबह 9.30 बजे सेंसेक्स 11 हजार 986 प्वाएंट और निफ्टी50 24 हजार 136 प्वाएंट पर पहुंच गया।

बताया जाता है कि सेक्टरल इंडेक्स सुबह से ही अच्छा परफॉर्म कर रहे हैं। मिड कैप और स्मॉल कैप स्टॉक्स भी बढ़ना शुरू कर चुके हैं। मंगलवार की सुबह आईटी व ऑयल एंड गैस को छोड़कर सभी सेक्टरल इनडेक्स पॉजिटिव ही रहे। फार्मा, ऑटो, पीएसयू बैंक जैसे इनडेक्स जहां सोमवार के ट्रेडिंग सेशन के दौरान व्यापक तौर पर गिरावट दर्ज की गयी थी, मंगलवार को इनमें वृद्धि दर्ज हुई।

सोमवार की तुलना में मंगलवार को क्रुल ऑयल (अपरिशोधित तेल) की कीमत थोड़ी घटी है जो थोड़ी राहत की बात रही। इसके साथ ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हाल ही में दिए गए बयान में पश्चिम एशिया में युद्ध बंद होने की उम्मीद जगा रहा है। हालांकि युद्ध कब बंद होगा, इस बारे में डोनाल्ड ट्रंप ने स्पष्ट रूप से कुछ नहीं कहा लेकिन उन्होंने सिर्फ इतना जरूर कहा है कि युद्ध जल्द ही खत्म हो सकते हैं।

भारतीय मुद्रा में भी संभल गयी। कुल मिलाकर कहा जा सकता है कि दलाल स्ट्रीट एक बार फिर से ग्रीन ज़ोन में वापस लौटा है। हालांकि निवेशकों से लेकर मार्केट विशेषज्ञों की नजरें इस बात पर टिकी हुई है कि बाजार के बंद होने तक यह रुझान जारी रहता है अथवा नहीं।

(समाचार एई समय कहीं भी निवेश करने की सलाह नहीं देता। शेयर बाजार या किसी भी क्षेत्र में निवेश जोखिम के अधीन होता है। निवेश से पहले ठीक तरह से अध्ययन करना और विशेषज्ञ की सलाह लेना आवश्यक है। यह खबर केवल शैक्षणिक और जागरूकता के उद्देश्य से प्रकाशित की गई है।)

Prev Article
इन दो शर्तों के पूरा होते ही भारतीय शेयर बाजार में फिर बढ़ेगा विदेशी निवेश

Articles you may like: