अच्छी खबर : दुर्गा पूजा के दौरान सियालदह डिवीजन में चलेगी 31 अतिरिक्त लोकल ट्रेनें, जाने यहां पूरी टाइमिंग

दुर्गा पूजा के अवसर पर पूर्व रेलवे के सियालदह डिवीजन ने भी रात को 31 स्पेशल लोकल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों को एक प्रकार से नाइट स्पेशल कहा जा सकता है।

By Sayani Joardar, Posted By : Moumita Bhattacharya

Sep 25, 2025 18:14 IST

शुभ्रजीत चक्रवर्ती

दुर्गा पूजा के साथ ही त्योहारों की शुरुआत हो चुकी है। और दुर्गा पूजा का मतलब है रात भर पंडालों में घूमना और सुबह की ट्रेन पकड़कर घर लौटना। किसी तरह से थोड़ा खाना खाकर आराम करना और शाम होते ही एक बार फिर से पंडालों में घूमने के लिए निकल जाना। कोलकाता व आसपास के उपनगरीय इलाकों में रहने वाले लोगों के लिए ये दिन बहुत व्यस्तता से भरे होते हैं। कोई थकान नहीं है।

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेट्रो रेल (Kolkata Metro) ने पहले ही सप्तमी, अष्टमी, नवमी पर रात भर मेट्रो चलाने की घोषणा कर दी थी। अब दुर्गा पूजा के अवसर पर पूर्व रेलवे के सियालदह (Sealdah) डिवीजन ने भी रात को 31 स्पेशल लोकल ट्रेन चलाने की घोषणा की है। इन ट्रेनों को एक प्रकार से नाइट स्पेशल कहा जा सकता है। यह विशेष सेवा 27 सितंबर की रात से 1 अक्टूबर की रात तक उपलब्ध होगी।

सियालदह मेन और नॉर्थ सेक्शन में 19 अतिरिक्त ट्रेन सेवाएं—

*रात 9:40 से रात 3:10 तक 6 अतिरिक्त ट्रेनें चलेंगी। सियालदह-राणाघाट-नैहाटी-सियालदह रूट पर ये ट्रेनें चलाई जाएंगी। सियालदह-राणाघाट के लिए 2 ट्रेनें, नैहाटी-राणाघाट के लिए 2 ट्रेनें, सियालदह-नैहाटी के लिए 2 ट्रेनें होंगी।

*रात 9:10 से रात 2:55 तक सियालदह-कल्याणी तक 4 अतिरिक्त सेवाएं मिलेंगी।

*बनगांव-बारासत-सियालदह रूट पर कुल 4 ट्रेनें चलेगी। रात 10:20 से सुबह 4:30 तक यह सेवा उपलब्ध होगी। सियालदह-बनगांव के लिए 2 ट्रेनें, सियालदह-बारासत तक 2 ट्रेनें।

*राणाघाट-नैहाटी-कृष्णनगर रूट पर 5 ट्रेनें चलेंगी। रात 11:45 से सुबह 4:55 तक यह सेवा उपलब्ध होगी। राणाघाट-कृष्णनगर रूट पर 1 ट्रेन, कृष्णनगर-नैहाटी के लिए 2 ट्रेनें, कृष्णनगर-कल्याणी के लिए 1 ट्रेन और कल्याणी-राणाघाट के लिए 1 ट्रेन।


सियालदह साउथ सेक्शन में 12 अतिरिक्त सेवाएं मिलेंगी —

*सियालदह-बारुईपुर के बीच 6 अतिरिक्त ट्रेन। रात 11:40 से सुबह 4:30 तक चलेगी। इसमें सियालदह-बारुईपुर की 2 ट्रेनें, बालीगंज-बारुईपुर की 4 ट्रेनें शामिल हैं।

*सियालदह-बजबज के लिए 6 ट्रेनें चलेगी। रात 11:30 से सुबह 3:40 तक सियालदह-बजबज के लिए 2 ट्रेनें, न्यू अलीपुर-बजबज के लिए 4 ट्रेनें।

साथ ही सियालदह के यात्रियों के लिए दुर्गा पूजा के मौसम में एक अच्छी खबर भी है। अब तक यात्रियों के लिए प्लेटफॉर्म नंबर 1 से स्टेशन में प्रवेश करने की सुविधा को बंद रखा गया था। लेकिन दुर्गा पूजा के दौरान अब 'प्रफुल्ल द्वार' को खोल दिया जा रहा है। इससे सियालदह स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 1 से स्टेशन परिसर में प्रवेश किया जा सकेगा। दुर्गा पूजा के समय भीड़ को नियंत्रित करने के लिए इस द्वार को खोला जा रहा है।

प्रफुल्ल द्वार पर 9 नए टिकट बुकिंग काउंटर होंगे। इनमें से 7 सामान्य यात्रियों के लिए, 1 महिलाओं के लिए और 1 दिव्यांगों के लिए है। रेलवे की ओर से बताया गया है कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सियालदह स्टेशन पर 27 सितंबर से 2 अक्टूबर तक निर्धारित एंट्री और एग्जिट गेट बनाए जा रहे हैं। साथ ही, तीन नए ATVM (Automated ticket vending machine) और QR CODE TICKETING की सुविधा भी होगी।

Prev Article
अपनी कई मांगों के समर्थन में फिर से SLST अभ्यर्थियों का विकास भवन अभियान
Next Article
बंगाल में बारिश कब कम होगी? क्या कह रहा है मौसम विभाग ?

Articles you may like: