फिल्म 'कभी खुशी-कभी गम' में बॉलीवुड स्टार काजोल और करीना कपूर खान ने दो बहनों का किरदार निभाकर दर्शकों के दिलों पर अलग ही छाप छोड़ी थी। फिल्म के साथ-साथ इन दोनों की केमिस्ट्री को भी दर्शकों ने खुब सराहा था। इस फिल्म के बाद काजोल और करीना कपूर खान कई बार एक साथ नजर आ चुकी हैं। लेकिन करीना ने शायद कभी भी यह नहीं सोचा था कि एक पॉडकास्ट के दौरान मजाक में कही गयी उनकी किसी बात का काजोल इतना बुरा मान जाएंगी। यह घटना है कुछ सालों पहले की।
क्या हुआ था?
काजोल और करीना कपूर खान कुछ साल पहले फैशन डिजाइनर मनीष मल्होत्रा के पॉडकास्ट में बतौर गेस्ट पहुंची थी। दोनों के साथ मनीष मल्होत्रा की खट्टी-मीठी नोंकझोक चल रही थी और गप्पों का सिलसिला भी चल निकला था। इस दौरान करीना द्वारा मजाक में कही गयी एक बात पर काजोल गुस्से में आगबबूला हो गयी और उठकर वहां से जाने लगी।
बाद में बड़ी मुश्किल से उन्हें रोका गया। कहा तो यहां तक जाता है कि करीना को काजोल से माफी भी मांगनी पड़ी थी। हालांकि बाद में काजोल को भी अहसास हो गया था कि वह एक छोटी सी बात पर काफी ज्यादा गुस्सा हो गयी थी।
दरअसल, मनीष मल्होत्रा के पॉडकास्ट में करीना कपूर खान ने बस मजाक में ही काजोल की ड्राईविंग स्किल का मजाक उड़ा दिया था। करीना ने कहा था कि काजोल बड़े ही खतरनाक तरीके से गाड़ी चलाती हैं। जब वह गाड़ी लेकर निकलती हैं, तब कुछ लोगों का मर जाना तो तय होता है। मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जाता है कि इस बात से ही काजोल का गुस्सा भड़क गया था।
गुस्से से चीख पड़ी थी काजोल
करीना कपूर खान का मजाक सुनकर काजोल का गुस्सा सातवें आसमान पर पहुंच गया था। पॉडकास्ट के दौरान काजोल करीना कपूर खान पर चीख पड़ी, 'शट अप! तुम्हें कैसे पता? क्या तुम कभी मेरी गाड़ी में बैठी हो?' कहा तो यहां तक जाता है कि काजोल इसके बाद गुस्से में वहां से उठकर जाने लगी। मनीष मल्होत्रा ने उन्हें बड़ी मशक्कत से रोका था। इन सबके बीच करीना कपूर भी हक्की-बक्की सी रह गयी थी।
क्योंकि उन्हें समझ ही नहीं आया था कि इतने छोटे से मजाक का काजोल इतना ज्यादा बुरा कैसे मान गयी। उन्होंने काजोल से अपने मजाक के लिए माफी भी मांगी थी। हालांकि थोड़ी देर बाद जब काजोल का गुस्सा शांत हुआ तो उन्हें भी इस बात का अहसास हुआ कि वह थोड़ा ज्यादा ही रिएक्ट कर गयी।