बुरी खबर! स्थगित कर दी गयी है वैष्णो देवी की यात्रा, क्यों और कब तक?

खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में श्राइन बोर्ड की तरफ से अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट कर जानकारी दी गयी है।

By Moumita Bhattacharya

Oct 04, 2025 13:37 IST

अगर नवरात्रि खत्म होने के तुरंत बाद आप वैष्णो माता के दर्शन करने के लिए जाने की योजना बना रहे हैं तो जरा रुक जाएं। श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से यात्रा को लेकर बड़ा अपडेट आया है। खराब मौसम की वजह से वैष्णो देवी यात्रा को स्थगित कर दिया गया है। इस बारे में श्राइन बोर्ड की तरफ से अपने आधिकारिक X हैंडल पर एक पोस्ट कर जानकारी दी गयी है।

इस पोस्ट में श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड की तरफ से बताया गया है कि भारतीय मौसम विभाग ने मौसम खराब होने के संबंध में चेतावनी जारी की है। इस वजह से 5 अक्तूबर से 7 अक्तूबर तक यानी कुल 3 दिनों के लिए वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित रखने का फैसला लिया गया है। बताया जाता है कि 8 अक्तूबर से दोबारा यात्रा को शुरू किया जाएगा। साथ ही श्रद्धालुओं से आधिकारिक चैनलों के माध्यम से यात्रा के संबंध में अपडेट लेते रहने की सलाह दी गयी है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबित प्रशासन की तरफ से वैष्णो देवी यात्रा के साथ-साथ रियासी में मौजूद शिवखोड़ी की यात्रा को भी स्थगित करने का फैसला लिया गया है। बताया जाता है कि भूस्खलन की आशंका के मद्देनजर ही यह फैसला लिया गया है। इसके साथ ही प्रशासन ने मौसम विभाग की चेतावनी के तहत इन रास्तों से होकर आवाजाही करने वाली गाड़ियों व आसपास के निवासियों को सतर्क रहने की सलाह भी दी है।

बता दें, अगस्त में वैष्णो देवी मार्ग पर खराब मौसम की वजह से हुए भारी भूस्खलन में 30 से अधिक तीर्थयात्रियों की जान चली गयी थी। वहीं काफी संख्या में लोग घायल भी हुए थे। इस वजह से कई दिनों के लिए वैष्णो देवी की यात्रा को स्थगित भी कर देना पड़ा था।

Prev Article
खुलने के लिए पूरी तरह से तैयार है नवी मुंबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट, कब से?
Next Article
पहली चीता सफारी कुनो नेशनल पार्क में हुई शुरू, जानिए कितना होगा खर्चा?

Articles you may like: