🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

ममता बनर्जी से मिले अखिलेश यादव, कहा - देश में एकमात्र दीदी ही कर सकती हैं भाजपा से मुकाबला

अखिलेश यादव ने दावा करते हुए कहा कि दीदी ने डिजिटल डाका से बचाया है।

By Tuhina Mondal, Posted By : Moumita Bhattacharya

Jan 27, 2026 16:39 IST

राज्य में SIR की प्रक्रिया चल रही है। इसके बाद ही राज्य में विधानसभा चुनावों की घोषणा होने वाली है। इस बीच सूत्रों के हवाले से जानकारी मिल रही है कि फरवरी में तृणमूल सुप्रीमो ममता बनर्जी दिल्ली जा सकती हैं। उससे ठीक पहले मंगलवार (27 जनवरी) को कोलकाता में INDIA गठबंधन के दो प्रमुख नेताओं ने उनके साथ मुलाकात की। नवान्न में मंगलवार को समाजवादी पार्टी सुप्रीमो अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से मुलाकात की।

बैठक के बाद आत्मविश्वास से भरे अखिलेश यादव ने कहा, 'देश भर में अगर भाजपा का कोई मुकाबला कर सकता है तो वह सिर्फ मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही हैं।' जानकारों का मानना है कि विधानसभा चुनावों से ठीक पहले भाजपा विरोधी 'INDIA गठबंधन' के प्रमुख सहयोगी पार्टी के सुप्रीमो का यह बयान राजनैतिक रूप से काफी महत्वपूर्ण है।

बताया जाता है कि एक पारिवारिक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए सोमवार को पत्नी के साथ अखिलेश यादव कोलकाता आए थे। एयरपोर्ट पर मीडिया से बात करते हुए IPAC के ऑफिस में ED की छापेमारी के लिए उन्होंने केंद्र की भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। मंगलवार को SIR को लेकर उन्होंने चुनाव आयोग के साथ-साथ केंद्र सरकार पर भी हमला बोला।

अखिलेश ने कहा, 'SIR पश्चिम बंगाल में लाया गया है। चुनाव आयोग की जिम्मेदारी है कि ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान के लिए उत्साहित करें। लेकिन पहली बार ऐसा देखने को मिला कि चुनाव आयोग, भाजपा SIR को लेकर आम लोगों को परेशान कर रहा है। उनका लक्ष्य यहां के मतदाताओं का नाम हटाना है। SIR करके दीदी को परेशान किया जा रहा है।'

अखिलेश यादव ने आगे लिखा, 'बंगाल की जनता ममता बनर्जी पर ही भरोसा करेगी और वहीं फिर से मुख्यमंत्री बनेंगी। भाजपा सम्मानपूर्वक हार के लिए यह लड़ाई लड़ रही है।' इसके साथ ही अखिलेश ने कहा कि ईडी, सीबीआई, इनकम टैक्स भाजपा का ही संगठन है। दीदी ने डिजिटल डाका से बचाया है।

Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: