रियाद के भारतीय दूतावास में आयोजित हुआ ‘गीता महोत्सव – एक संगीतमय प्रस्तुति’

कार्यक्रम की शुरुआत में विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दी।

By Moumita Bhattacharya

Nov 04, 2025 17:24 IST

प्रवासी परिचय 2025 श्रृंखला के समापन अवसर पर रियाद स्थित भारतीय दूतावास में 'गीता महोत्सव – एक संगीतमय प्रस्तुति' का आयोजन किया गया। यह सांस्कृतिक कार्यक्रम भगवद् गीता के उपदेशों और भारत की प्राचीन सभ्यता और विरासत को समर्पित था। कार्यक्रम की शुरुआत में विदेश राज्य मंत्री कीर्तिवर्धन सिंह ने अपने वीडियो संदेश के माध्यम से शुभकामनाएं दी।

कार्यक्रम के दौरान रियाद के वैदेही नृत्य विद्यालय की छात्राओं ने संगीतमय प्रस्तुति दी जिसमें उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया।

इस मौके पर उपस्थित भारत के राजदूत डॉ. सुहेल एजाज खान ने कहा कि गीता महोत्सव भारतीय दूतावास का एक प्रयास है जो प्रवासी भारतीयों को भारत की आध्यात्मिक विरासत से जोड़ने की दिशा में उठाया गया एक सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन सद्भाव, कर्तव्य और निस्वार्थ कर्म का उदाहरण है जिनके बारे में भगवद् गीता में भी कहा गया है।

उन्होंने बताया कि रियाद में आयोजित यह गीता महोत्सव इस महीने के अंत में हरियाणा के कुरुक्षेत्र में आयोजित होने वाले अंतर्राष्ट्रीय गीता महोत्सव की भावना से ही प्रेरित है। इस कार्यक्रम में पद्मश्री और संगीत नाट्य अकादमी पुरस्कार से सम्मानित श्रीमती प्रतिभा प्रह्लाद की उपस्थिति भी उल्लेखनीय रही।

Prev Article
अर्जुन के बाद क्या 52 साल की मलाइका 33 वर्षीय हीरा व्यापारी के प्रेम में?
Next Article
धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, देओल परिवार कर रहा है 90वां जन्मदिन मनाने की तैयारी! कैसे? जानिए यहां

Articles you may like: