दिल्ली विस्फोट के बाद हाई अलर्ट पर लालबाजार, जारी किए गए कई निर्देश

लालबाजार की तरफ से कोलकाता पुलिस के लिए कई निर्देश जारी किए गए हैं।

By Moumita Bhattacharya

Nov 11, 2025 15:22 IST

दिल्ली में लाल किले के सामने हुई विस्फोट की घटना की जांच अभी चल रही है। संभावना जतायी जा रही है कि यह आतंकी हमला हो सकता है, हालांकि अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गयी है। दिल्ली में हुई इस घटना के बाद कोलकाता पुलिस मुख्यालय लालबाजार पूरी तरह से सतर्क हो गया है। लालबाजार की तरफ से कोलकाता पुलिस के लिए कई निर्देश जारी किए गए हैं।

बता दें, सोमवार की शाम को लगभग 6.52 बजे दिल्ली में लाल किला और मेट्रो स्टेशन के सामने धीमी गति से जा रही एक i20 गाड़ी में तेज विस्फोट हुआ। इस विस्फोट में आसपास की कई गाड़ियों में भी आग लग गयी। वहीं 10 से ज्यादा लोगों के मारे जाने और लगभग 20 लोगों के घायल होने की जानकारी मिली है। संभावना जतायी जा रही है मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है।

दिल्ली विस्फोट के बाद ही कोलकाता का लालबाजार पूरी तरह से सतर्क हो गया है।

सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोलकाता पुलिस के कमिश्नर ने कई निर्देश जारी किए हैं -

  1. किसी भी इलाके में अगर कोई अनजाना व्यक्ति घूमता-फिरता दिखाई देता है या संदेह होने पर उस पर नजर रखें।
  2. नाका चेकिंग पर जोर देना होगा। सिर्फ एक ही जगह पर नहीं बल्कि कई जगहों पर नाका चेकिंग की जाए।
  3. प्रत्येक होटल की निगरानी करें। किसी भी संदेहास्पद गतिविधि की जानकारी मिलते ही तुरंत व्यवस्था लें।
  4. बाहर से कोई व्यक्ति अगर आता है, तो कितने दिनों के लिए आया है, ये सारी जानकारियां रखनी होगी।
  5. पेट्रोलिंग और नाका चेकिंग पर ज्यादा ध्यान देना होगा।
  6. मेट्रो स्टेशनों की सुरक्षा को और बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।
  7. पूरे शहर में प्रत्येक महत्वपूर्ण स्थान की सुरक्षा को और भी सख्त किया गया है।
Prev Article
स्वर्ण व्यवसायी हत्याकांड : पुलिस के हाथ लगे महत्वपूर्ण सुराग, BDO के मोबाइल का लोकेशन और कॉल डिटेल्स
Next Article
देश में पहली बार कलकत्ता हाई कोर्ट ने दी नाबालिग के अग्रिम जमानत मांगने के अधिकार को मान्यता

Articles you may like: