🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

उन्नाव कांड पर अभिषेक बनर्जी ने भाजपा को लिया आड़े हाथ, कहा - दोषी साबित होकर भी खुलेआम घूम...

अभिषेक बनर्जी ने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आज भाजपा शासित राज्यों में बेटी बचाओ की असली तस्वीर यही है।

By Elina Dutta, Posted By : Moumita Bhattacharya

Dec 25, 2025 18:06 IST

तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी (Abhishek Banerjee) ने उन्नाव कांड में भाजपा को आड़े हाथों लिया। हाल ही में उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी पाए गए पूर्व भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को दिल्ली हाई कोर्ट से सशर्त जमानत दे दी गयी है। इसके बाद ही उत्तर प्रदेश के मंत्री ने उन्नाव कांड की पीड़िता का मजाक उड़ाया लेकिन भाजपा के शीर्ष नेताओं ने इस घटना पर अपनी कोई प्रतिक्रिया जाहिर नहीं की।

तृणमूल के सेकंड इन कमांड नेता अभिषेक बनर्जी ने इस घटना पर भगवा खेमे की चुप्पी की आलोचना की है। उन्होंने अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि आज भाजपा शासित राज्यों में बेटी बचाओ की असली तस्वीर यही है।

मंत्री ने उड़ाया पीड़िता व उसकी मां का मजाक

साल 2017 के उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी कुलदीप सेंगर की उम्रकैद की सजा पर सशर्त स्थगितादेश जारी होने की खबर से पीड़िता और उसका परिवार टूट गया था। उन्होंने इंडिया गेट के सामने विरोध-प्रदर्शन भी किया था लेकिन पीड़िता और उसकी मां को कथित तौर पर पुलिस ने रोक दिया था। आरोप यह भी हैं कि उन्हें वहां से घसीटते हुए जाया गया था। इस घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए उत्तर प्रदेश के मंत्री ओपी राजभर जोर से हंस पड़े।

उन्होंने पीड़िता और उसकी मां का मजाक उड़ाते हुए कहा, "लेकिन उसका घर उन्नाव में है... वह इंडिया गेट पर क्या कर रही थी!" अभिषेक बनर्जी ने इस घटना का विरोध किया। उन्होंने उन्नाव दुष्कर्म मामले में दोषी बीजेपी विधायक को लेकर भाजपा के चुप्पी साधने पर तीखा वार किया। अभिषेक बनर्जी ने अपने अधिकारिक X हैंडल पर पोस्ट किया दुष्कर्म के आरोपी भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को जमानत मिल गई है। भाजपा के दोस्त उत्तर प्रदेश के मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने दुष्कर्म पीड़िता का मजाक उड़ाया।

न्याय मांगने वाली हर बेटी हुई फेल

डायमंड हार्बर से तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी ने 'बेटी बचाओ' परियोजना का जिक्र किया। उन्होंने न्याय मांग रहे परिवारों की निराशा के बारे में भी बात की। अपना हमला तेज करते हुए अभिषेक बनर्जी ने लिखा कि आज भाजपा शासित राज्यों में 'बेटी बचाओ' की असली तस्वीर यही है। जब दोषी करार दिया गया दुष्कर्मी खुलेआम घूम रहा हो और मंत्री मजाक उड़ा रहे हों तो आपको समझना होगा कि न्याय मांगने वाली हर बेटी, हर महिला और हर परिवार फेल हो गया है।'

गौरतलब है कि उन्नाव में नौकरी का झांसा देकर नाबालिग किशोरी से दुष्कर्म के मामले में भाजपा विधायक कुलदीप सेंगर को दोषी ठहराया गया था। दिसंबर 2019 में कोर्ट ने उन्हें उम्रकैद की सजा सुनाई थी। मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट के जस्टिस सुब्रमण्यम और जस्टिस हरीश वैद्यनाथन शंकर की खंडपीठ ने सजा पर रोक लगा दी।

उन्नाव पीड़िता पहले ही अपने परिवार वालों, वकीलों और गवाहों की सुरक्षा को हटा लेने का दावा किया है। उसने कहा कि अगर ऐसे मामले में दोषी को जमानत मिल जाती है तो देश की लड़कियों को सुरक्षा कौन देगा? CBI ने दिल्ली हाई कोर्ट के फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट जाने का फैसला लिया है। हालांकि अभी यह साफ नहीं है कि आवेदन कब किया जाएगा।


Prev Article
क्रिसमस पर कोलकाता मेट्रो प्रबंधन की विशेष पहल, बढ़ायी गयी सुरक्षा-व्यवस्था
Next Article
दिल्ली को प्रदूषण से मिली थोड़ी राहत, कैसा है कोलकाता का हाल?

Articles you may like: