🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अभिषेक बनर्जी की सभा के मंच पर लगी आग, सनसनी

भाषण खत्म होने के बाद जैसे ही सांसद अभिषेक बनर्जी मंच से नीचे उतरे, मंच पर धुआं फैल गया।

By Moumita Bhattacharya

Mar 28, 2026 15:38 IST

अभिषेक बनर्जी के सभा मंच पर अचानक आग लग गयी। शुक्रवार की दोपहर को लाभपुर के मां फुल्लरा मेला मैदान में तृणमूल कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी जनसभा को संबोधित करने वाले थे। राहत की बात यह रही कि जिस समय सभा मंच पर आग लगी उस समय अभिषेक बनर्जी वहां मौजूद नहीं थे। अपना भाषण खत्म कर जैसे ही अभिषेक बनर्जी सभा स्थल से रवाना हुए, उसके बाद ही आग लगी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार भाषण खत्म होने के बाद जैसे ही सांसद मंच से नीचे उतरे, मंच पर धुआं फैल गया। मंच के एक किनारे पर आग लग गयी। तुरंत इलाके में हंगामा मच गया। आपातकालीन ड्यूटी पर तैनात दमकल कर्मियों की तत्परता से आग को तुरंत नियंत्रित किया जा सका। प्राथमिक तौर पर अनुमान लगाया गया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी।

बताया जाता है कि तृणमूल प्रत्याशी अभिजीत सिंह के समर्थन में चुनाव प्रचार करने के लिए तृणमूल सांसद अभिषेक बनर्जी लाभपुर पहुंचे थे। पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत अभिषेक बनर्जी मंच पर पहुंचे और अपना भाषण दिया। करीब 40 मिनट का समय मंच पर बिताने के बाद वह मंच से नीचे उतरे।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि उसी समय अचानक मंच पर एक तरफ आग जलते हुए देखा गया। आग देखते ही तुरंत हड़कंप मच गया। धुआं से पूरा इलाका भर गया। दमकल कर्मी तुरंत मौके पर पहुंचे और उनकी तत्परता से आग को कुछ देर में ही नियंत्रण में लाया गया।

Articles you may like: