भारतीय महिला क्रिकेट टीम की स्टार खिलाड़ी स्मृति मंधाना (Smriti Mandhana) एक बार फिर से खबरों की सूर्खियों में छा गयी हैं। इस बार व्यक्तिगत कारण से नहीं बल्कि खेल के मैदान में विश्व रिकॉर्ड बनाकर स्मृति ने कमाल कर दिखाया है।
स्मृति मंधाना ने प्रथम भारतीय महिला क्रिकेटर के तौर पर T-20 क्रिकेट में 4000 रनों का जादुई आंकड़ा छू लिया है। शानदार रिकॉर्ड बनाने के साथ ही स्मृति ने भारत को श्रीलंका के खिलाफ आसान जीत दिला दी है।
कुछ समय पहले अपने निजी जीवन को लेकर स्मृति मंधाना खबरों में छायी हुई थी। पलाश मुच्छल के साथ शादी टूटने की वजह से स्मृति मंधाना सोशल मीडिया पर ट्रेंड भी कर रही थी। लेकिन निजी जीवन और भावनाओं को दूर रखते हुए शादी टूटने के कुछ दिनों के अंदर ही स्मृति मंधाना नेट प्रैक्टिस करती नजर आ रही थी। अब नया रिकॉर्ड बनाकर वह दुनिया में एक बार फिर से छा गयी हैं।
स्मृति का नया रिकॉर्ड
श्रीलंका के खिलाफ स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत करते हुए 25 रन बनाए। हालांकि जब वह 18 रन के व्यक्तिगत स्कोर पर थी उसी समय विश्व रिकॉर्ड बना डाला था। पावरप्ले में चमारी अटापट्टूर की गेंद पर चौका लगाकर T20 क्रिकेट में 4000 रनों का जादुई आंकड़ा छू लिया। स्मृति ने 155 मैच खेलने के बाद यह रिकॉर्ड बनाया।
यह उपलब्धि हासिल करने वाली वह पहली भारतीय महिला क्रिकेटर हैं। विश्व क्रिकेट में स्मृति इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर हैं। न्यूजीलैंड की महिला क्रिकेटर सूजी बेट्स इस फॉर्मेट में 4000 रन का आंकड़ा पार करने वाली पहली खिलाड़ी थीं। उन्होंने 177 मैचों में 4716 रन बनाए हैं। स्मृति भी अब इस लिस्ट में शामिल हो गई हैं।
भारत को मिली आसान जीत
ODI वर्ल्ड कप जीतने के बाद भारतीय महिला क्रिकेट टीम का यह पहला मैच था। श्रीलंका के खिलाफ पहले T20 मैच में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी चुनी। इस मैच में वैष्णवी शर्मा ने डेब्यू किया। श्रीलंका 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर मात्र 121 रन ही बना सकी।
122 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए भारतीय टीम को कोई दिक्कत नहीं हुई। शेफाली वर्मा (9) को कोई बड़ा रन नहीं मिला। स्मृति मंधाना ने पारी की शुरुआत की और 25 गेंदों पर 25 रन बनाए। जेमाइमा रोड्रिग्स और हरमनप्रीत ने बाकी काम आसानी से कर दिया। जेमाइमा 44 गेंदों पर 69 रन की तूफानी पारी खेलकर नाबाद रहीं। उनकी पारी में 10 चौके भी शामिल थे। हरमनप्रीत 15 रन बनाकर नाबाद रहीं। भारत ने 14.4 ओवर में जीत हासिल कर ली।
Major Milestone unlocked ????
— BCCI Women (@BCCIWomen) December 21, 2025
Vice-captain Smriti Mandhana becomes the 1⃣st Indian and only the 2⃣nd player ever to complete 4⃣0⃣0⃣0⃣ runs in women's T20Is ????#TeamIndia are 55/1 after 6 overs.
Updates ▶️ https://t.co/T8EskKzzzW#INDvSL | @mandhana_smriti | @IDFCFIRSTBank pic.twitter.com/pejpxDS2FP