🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

जाते-जाते बंगाल में ठंड ने लिया 'U' टर्न, तापमान फिर से पहुंच सकता है 14 डिग्री पर

वैलेंटाइंस वीक के शुरू होने से कुछ दिनों पहले ही ठंड 'U' टर्न लेकर फिर से वापस लौटने की तैयारी कर रहा है।

By Moumita Bhattacharya

Feb 05, 2026 11:18 IST

इस साल लग रहा है ठंड के मौसम को भी बंगाल भा गया है। तभी तो जाते-जाते भी वैलेंटाइंस वीक के शुरू होने से कुछ दिनों पहले ही ठंड 'U' टर्न लेकर फिर से वापस लौटने की तैयारी कर रहा है। मौसम विभाग ने संभावना जतायी है कि वैलेंटाइंस डे यानी 14 फरवरी के आसपास राज्य के कई जिलों में तापमान एक बार फिर से 14 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क सकता है।

बताया जाता है कि अगले 3 दिनों में पश्चिम बंगाल के जिलों का न्यूनतम तापमान 2 से 3 डिग्री तक कम हो सकता है। हालांकि इसके बाद भी तापमान में कोई बड़ा बदलाव नजर नहीं आ रहा है।

जनवरी के अंत से ही तापमान का बढ़ना शुरू हो गया था लेकिन वैलेंटाइंस वीक के शुरू होने से महज 2 दिन पहले ही ठंड ने अपना मन बदल लिया और एक बार फिर सुकून वाली सर्दी का गिफ्ट राज्यवासियों को देने के लिए वापस लौट आया है।

मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार को कोलकाता का न्यूनतम तापमान 16.6 डिग्री सेल्सियस था जो सामान्य से करीब 0.9 डिग्री सेल्सियस कम रहा। वहीं बात अगर अधिकतम तापमान की करें तो बुधवार को महानगर का अधिकतम तापमान 26.4 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से 0.6 डिग्री सेल्सियस कम था।

शुक्रवार को उत्तर और दक्षिण दोनों बंगाल में ही कोहरे का प्रकोप बने रहने की संभावना जतायी गयी है। पश्चिम बर्धमान, बीरभूम, पुरुलिया, झारग्राम, पूर्व मिदनापुर और दक्षिण 24 परगना जिलों में सुबह के समय दृश्यता कम होने की संभावना जतायी गयी है।

वहीं दार्जिलिंग, जलपाईगुड़ी और कूचबिहार में भी घने कोहरे की चेतावनी जारी की गयी है। आशंका जतायी जा रही है कि कुछ इलाकों में दृश्यता 50 मीटर से भी कम हो सकता है। इसलिए खासतौर पर पहाड़ी रास्तों पर आवाजाही करते समय या वाहन चलाते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतने की सलाह दी गयी है।

Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: