पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला कर मारने का प्रयास, पति फरार

दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुसते ही उन्होंने महिला को खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा पाया। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है।

By Moumita Bhattacharya

Oct 25, 2025 13:34 IST

एई समय, तमलुक : पत्नी के विवाहेतर संबंध होने के संदेह मात्र से नींद में ही सो रही पत्नी पर कुल्हाड़ी से हमला करने का आरोप पति पर लगाया गया है। घटना नंदीग्राम-2 नंबर ब्लॉक के खोदामबाड़ी-2 ग्राम पंचायत क्षेत्र के जयपुर गांव की बतायी जाती है। महिला के चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी दंपती के घर पर दौड़ आए। दरवाजे को धक्का देकर अंदर घुसते ही उन्होंने महिला को खून से लथपथ हालत में फर्श पर पड़ा पाया। महिला को तुरंत अस्पताल ले जाया गया जहां उसका इलाज चल रहा है। घटना के बाद से महिला का पति फरार बताया जा रहा है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पति की तलाश में छापेमारी की जारी है। पुलिस और स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शेख नजू और आरमिना बीबी के बीच पिछले लंबे समय से झमेला चल रहा था। शेख नजू का आरोप है कि उसकी पत्नी का विवाहेतर संबंध है। इसी बात को लेकर दोनों के बीच अक्सर झगड़े होते रहते थे।

आरोप है कि शेख नजू हमेशा अपनी पत्नी पर संदेह किया करता था। आरोप है कि नजू अपनी पत्नी को पीट भी दिया करते थे। स्थानीय निवासियों ने बताया कि इस मामले में कई बार नजू को समझाने की कोशिश की गई। लेकिन इस समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। बताया जाता है कि इनका बेटा दूसरे राज्य में रहता है। पड़ोसियों ने उसे फोन पर सारी घटना बताई। वह घर वापस आ गया है।

गुरुवार की देर रात आरमिना के घर से चीखने-चिल्लाने की आवाज सुनकर पड़ोसी वहां पहुंचे। पड़ोसियों को देखते ही नजू भाग खड़ा हुआ। स्थानीय लोगों ने आरमिना को पहले नंदीग्राम अस्पताल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद तमलुक के एक निजी अस्पताल में ले जाया गया।

आरमिना बीबी के बेटे शेख आलामिन का कहना है कि उसने बचपन से ही माता-पिता के बीच झगड़े होते हुए देखा है। पिता अक्सर मां के खिलाफ तरह-तरह के आरोप लगाते थे, लेकिन कभी उसे साबित नहीं कर सके। शेख आलमिन का आरोप है कि गुरुवार की रात को सोती हुई मां को मारने की कोशिश पिता ने ही की। हल्दिया महकमा पुलिस अधिकारी अरिंदम अधिकारी ने बताया कि घटना के बारे में हमें जानकारी मिली है। आरोपी की तलाश में छापेमारी की जा रही है। हालांकि परिवार की ओर से अभी तक कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं की गयी है।

Prev Article
नदिया में युवक के पास से असम का डिजिटल कार्ड समेत सैंकड़ों वोटर कार्ड से भरा बैग बरामद, चर्चाएं तेज
Next Article
दीघा में समुद्रतट पर रखी नाव में अचानक धधक उठी आग, डर का माहौल

Articles you may like: