देव मुखर्जी के निधन के बाद मुखर्जी परिवार की पहली दुर्गा पूजा, भावुक हुई रानी-काजोल

इस साल की दुर्गा पूजा रानी मुखर्जी और काजोल के लिए थोड़ी उदासी भरा है। चाचा देव मुखोपाध्याय ही मुंबई में मुखोपाध्याय परिवार की पूजा की जान हुआ करते थे। लेकिन उनकी मृत्यु के बाद बहुत कुछ बदल सा गया है।

By Sushmita Dey, Posted By : Moumita Bhattacharya

Sep 28, 2025 13:23 IST

मुंबई में हर साल होने वाली रानी मुखर्जी और काजोल की दुर्गा पूजा पर बॉलीवुड के साथ-साथ देश व दुनियाभर के प्रशंसकों की नजरे टिकी रहती हैं। दुर्गा पूजा के इन दिनों में एक जगह पर काजोल, रानी मुखर्जी सहित कई बॉलीवुड सितारों को देखा जाता है। परिवार के साथ दुर्गा पूजा के दौरान हंसी-मजाक करते हुए उन्हें देखा जा सकता है।

इस बार भी दुर्गा पूजा का आयोजन धूमधाम से किया तो जा रहा है लेकिन सब कुछ के बीच भी कुछ सूनापन सा है। रानी मुखर्जी हो या काजोल दोनों ही भारी मन से इस पूजा में हिस्सा ले रही हैं। यह कहने की जरूरत नहीं है कि इस साल की दुर्गा पूजा रानी मुखर्जी और काजोल के लिए थोड़ी उदासी भरा है। चाचा देव मुखोपाध्याय ही मुंबई में मुखोपाध्याय परिवार की पूजा की जान हुआ करते थे। लेकिन उनकी मृत्यु के बाद बहुत कुछ बदल सा गया है।

कुछ दिन पहले ही काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी ने मीडिया से बात करते हुए कहा था कि उनके व उनके परिवार के लिए इस बार दुर्गा पूजा में शामिल होना बहुत मुश्किल है। क्योंकि मुख्य रूप से दुर्गा पूजा की जिम्मेदारी चाचा देव मुखर्जी ही संभालते थे। उन्हें लोगों को खिलाना बहुत पसंद था। दुर्गा पूजा के दिनों में चाचा की याद और भी ज्यादा आएगी। रानी और काजोल भी इस मामले में अलग नहीं है।

पंचमी की शाम को रानी और काजोल को एक साथ दुर्गा पूजा पंडाल में देखा गया। वायरल हुए कई वीडियो में काजोल और रानी को आंखों में आंसू लिए एक दूसरे के गले लगते हुए देखा गया। जिस पूजा की जान चाचा हुआ करते थे, वहीं इस साल नहीं हैं। गौरतलब है कि काजोल-रानी के चाचा के बेटे निर्देशक अयन मुखर्जी हैं। उन्हें गले लगाकर भी रानी और काजोल के कुछ भावुक पल कैमरे में कैद हुए हैं।

काजोल और रानी को एक साथ देखते ही दर्शकों के मन में 'कुछ कुछ होता है' की याद आ जाता है। उन्हें एक साथ देखकर किसी ने सोशल मीडिया पर लिखा है, 'अंजलि और टीना दोनों ही अद्भुत लग रही हैं।' हालांकि इस साल की दुर्गा पूजा रानी मुखर्जी के लिए बहुत खास है। उन्होंने अपने 30 साल के कॅरियर में पहली बार राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है।

Prev Article
शोएब अख्तर ने अभिषेक 'शर्मा' के बदले गलती से लिया 'बच्चन' का नाम, ट्रोल
Next Article
धर्मेंद्र की तबीयत में सुधार, देओल परिवार कर रहा है 90वां जन्मदिन मनाने की तैयारी! कैसे? जानिए यहां

Articles you may like: