शनिवार (28 फरवरी) को SIR की प्रक्रिया के अंतिम पड़ाव के तौर पर राज्य का अंतिम मतदाता सूची जारी कर दिया गया है। शाम को संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए राज्य के CEO मनोज कुमार अग्रवाल ने कहा कि SIR की सुनवाई की प्रक्रिया के बाद अभी तक करीब 5 लाख लोगों का नाम मतदाता सूची से हटाया गया है।
इसके साथ ही उन्होंने बताया कि करीब 65 लाख लोगों का नाम वर्तमान में भी विचाराधीन है। मतदाता सूची में ऐसे लोगों के नाम पर 'Adjudication' लिखा हुआ है।
कलकत्ता हाई कोर्ट (Calcutta High Court) द्वारा निर्धारित विचार विभागीय कर्मचारियों की टीम द्वारा दस्तावेजों की जांच के बाद 'योग्य' मतदाताओं का नाम धीरे-धीरे मतदाता सूची में जोड़ा जाता रहेगा।
Read Also | अंतिम मतदाता सूची में अपना नाम कैसे ढूंढेंगे? जानिए यहां Step By Step
राज्य के कुल मतदाताओं की संख्या
पश्चिम बंगाल के CEO ऑफिस की ओर से बताया गया है कि अंतिम मतदाता सूची जारी होने के बाद 63 लाख 66 हजार 952 लोगों का नाम हटाया गया है। इससे पहले मृत, फर्जी और स्थानांतरित 58 लाख मतदाताओं का नाम हटाया गया था। SIR की प्रक्रिया के बाद अयोग्य मतदाताओं के तौर पर और भी करीब 5 लाख 46 हजार 53 लोगों का नाम हटाया गया है।
इस प्रकार SIR की प्रक्रिया के बाद राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या वर्तमान में 7 करोड़ 8 लाख 59 हजार 284 बतायी जाती है। इसके अलावा करीब 60 लाख 6 हजार 675 लोगों का नाम 'विचाराधीन' बताया जाता है।
VIDEO | Kolkata: “58,20,899 names deleted from voter list in SIR; action taken against 'miniscule' mistakes by EC”, says West Bengal Chief Electoral Officer Manoj Agarwal.
— Press Trust of India (@PTI_News) February 28, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/u7YOQw05DL
CEO मनोज कुमार अग्रवाल का कहना है कि जो नाम विचाराधीन हैं, वर्तमान में उनके दस्तावेजों की जांच का काम चल रहा है। यह काम जल्द से जल्द पूरा करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद चरणबद्ध तरीके से सप्लिमेंट्री मतदाता सूची अपडेट करके बाकी 'योग्य' मतदाताओं नाम अंतिम मतदाता सूची में शामिल किया जाएगा।
क्या करें अगर नाम दिखाए 'Deleted'?
शनिवार को जो अंतिम मतदाता सूची जारी की गयी है उसमें अगर आपका नाम 'Deleted' दिखाता है तो ऐसी स्थिति में क्या करें? CEO ऑफिस की ओर से बताया गया है कि अगर वोटर को लगता है कि गलती से उनका नाम हटा दिया गया है तो वह FORM 6 के माध्यम से फिर से आवेदन कर सकते हैं। उनके तथ्यों की जांच के बाद उनका नाम वोटर लिस्ट में जोड़ दिया जाएगा।