🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

न्यू टाउन में कचरे के ढेर से नवजात का शव बरामद, पुलिस ने शुरू की छानबीन

क्या शिशु की हत्या कर शव को वहां फेंका गया या फिर वहां फेंकने के बाद शिशु की मौत हुई? पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और हर पहलू की जांच कर रही है।

By Moumita Bhattacharya

Jan 24, 2026 13:03 IST

शनिवार की सुबह-सुबह न्यू टाउन में उस समय हड़कंप मच गया जब चंडीबेरिया में कचरे के ढेर से एक नवजात शिशु का शव मिलने की खबर फैली। घटना की जानकारी मिलने के तुरंत बाद न्यू टाउन थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बरामद किया। कचरे के ढेर पर कहां से आया नवजात शिशु का शव? किसने शव को वहां फेंका?

क्या शिशु की हत्या कर शव को वहां फेंका गया या फिर वहां फेंकने के बाद शिशु की मौत हुई? पुलिस मामले की जांच में जुट गयी है और हर पहलू की जांच कर रही है।

स्थानीय सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार स्थानीय लोगों को ही शनिवार की सुबह सबसे पहले नवजात का शव दिखा और तुरंत पुलिस को घटना की जानकारी दी गयी।

स्थानीय एक निवासी प्रदीप हल्दार ने कहा, "सुबह के समय हम चाय पीने आए थे। गुटखा थूकने के लिए कचरे के ढेर की तरफ गया था। उसी समय उस नवजात का शव दिखा। इसके बाद लोग यहां जुटने लगे। पुलिस को मामले की जानकारी दी गयी।"

जांच अधिकारियों का प्राथमिक अनुमान है कि रात के अंधेरे में किसी ने आकर वहां नवजात का शव फेंक दिया है। हालांकि अभी भी यह सवाल उठ रहा है कि क्या नवजात का शव वहां फेंका गया है या फिर कचरे के ढेर पर पड़े रहकर नवजात की मौत हुई है। न्यू टाउन थाना की पुलिस ने शव को बरामद कर विधाननगर महकमा अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इलाके के सभी सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है। घटना में शामिल लोगों के बारे में जानकारी जुटाने की कोशिशें की जा रही है।

Next Article
कोलकाता की विरासत ‘गीतांजलि’: शहर की गलियों में पुरानी यादों का सफर

Articles you may like: