पुलिस इंस्पेक्टर के बाद अब राज्य के कई जिलों के पुलिस सुपरिंटेंडेंट का हुआ तबादला

राज्य के करीब 10 जिलों के पुलिस सुपर समेत कई पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश दिया गया है।

By Debdeep Chakraborty, Posted By : Moumita Bhattacharya

Nov 27, 2025 19:46 IST

राज्य पुलिस में 175 इंस्पेक्टरों के फेरबदल के बाद अब पुलिस सुपरिटेंडेंट के पद पर भी फेरबदल किया गया है। राज्य के करीब 10 जिलों के पुलिस सुपर समेत कई पुलिस अधिकारियों के ट्रांसफर का आदेश दिया गया है। गुरुवार को इस बाबत विज्ञप्ति जारी कर दी गयी है। हालांकि नवान्ना की तरफ से इसे रूटीन ट्रांसफर बताया जा रहा है।

मिली जानकारी के अनुसार झारग्राम जिले के SP अरिजीत सिन्हा को मिदनापुर रेंज का DIG बनाया गया है। बांकुड़ा जिले के SP वैभव तिवारी को पुरुलिया जिले का SP बनाया गया है। पुरुलिया जिले के SP अभिजीत बनर्जी को मालदह जिले का SP बनाया गया है। मालदह जिले के SP प्रदीप कुमार यादव को उत्तर दिनाजपुर का SP (ट्रैफिक) बनाया गया है।

बताया जाता है कि अलीपुरदुआर के SP वाई रघुवंशी को जलपाईगुड़ी जिले का SP बनाया गया है। इंटेलिजेंस ब्रांच के सीनियर सुपरिटेंडेंट सचिन को न्यू टाउन का DC बनाया गया है। पश्चिम मिदनापुर जिले के पुलिस सुपरिटेंडेंट धृतिमान सरकार को इंटेलिजेंस ब्रांच का सीनियर सुपरिटेंडेंट बनाया गया है।

जलपाईगुड़ी के SP के उमेश गणपत को स्थानांतरित कर जलपाईगुड़ी जिले के SP के पद पर नियुक्त किया गया है। वहीं रायगंज पुलिस जिले के SP सना अख्तर को आसनसोल-दुर्गापुर कमिश्नरेट के पश्चिम ज़ोन का DC बनाया गया है। पूर्व मिदनापुर जिले के SP सौम्यदीप भट्टाचार्य को बांकुड़ा जिले का SP बनाया गया है। बारुईपुर पुलिस जिले के सुपरिटेंडेंट पलाश चंद्र ढाली को पश्चिम मिदनापुर का SP बनाया गया है।

Prev Article
SSC ने जारी की 'अयोग्य' अभ्यर्थियों की सम्पूर्ण सूची
Next Article
नवान्न ने 2026 की छुट्टियां घोषित कीं, पूजा में कितनी छुट्टियां मिलेंगी?

Articles you may like: