🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

कोलकाता में मेसी से मिले शाहरुख खान, मुंबई में मिलेंगी करीना कपूर

कोलकाता के बाद मेसी हैदराबाद रवाना हो चुके हैं। उनका अगला पड़ाव हैदराबाद है।

By Moumita Bhattacharya

Dec 13, 2025 17:41 IST

कोलकाता में जहां लियोनेल मेसी से नहीं मिल पाने की वजह से दर्शकों में नाराजगी देखी जा रही है। सॉल्टलेक स्टेडियम में अव्यवस्था फैल गयी, आगजनी की घटना भी घटी। कोलकाता के बाद मेसी हैदराबाद रवाना हो चुके हैं। उनका अगला पड़ाव हैदराबाद है। मेसी से मिलने के लिए शनिवार की सुबह शाहरुख खान मुंबई से कोलकाता पहुंच गए थे। मिली जानकारी के अनुसार होटल में ही किंग खान के साथ उनकी मेसी से मुलाकात हो चुकी थी। अब मुंबई में मेसी का इंतजार कर रही हैं करीना कपूर।

GOAT इंडिया टूर कोलकाता के बाद मेसी का अगला गंतव्य हैदराबाद था। रविवार को वह मुंबई रवाना होंगे और सोमवार को दिल्ली। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक मायानगरी में मेसी से करीना कपूर खान मिलने पहुंचने वाली हैं। संभावना जतायी जा रही है कि मेसी के कार्यक्रम में करीना कपूर भी मौजूद रह सकती हैं।

बताया जाता है कि मुंबई के कार्यक्रम में सिर्फ करीना ही नहीं बल्कि जैकी श्रॉफ, जॉन अब्राहम, सचिन तेंदुलकर आदि। हालांकि मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में और कौन-कौन उपस्थित रहेगा, इस बारे में कोई स्पष्ट जानकारी अभी तक नहीं मिली है।

Prev Article
दूसरे सप्ताह भी 'धुरंधर' की कमाई बॉक्स ऑफिस पर मचा रही है गदर, 8वें दिन कितना हुआ कलेक्शन?
Next Article
धारावाहिकों के अभिनेता अनुज सचदेवा पर घर के पास हमले में लहूलुहान

Articles you may like: