🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर बंगाल आ सकते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, कोलकाता में आयोजित होगा मुख्य कार्यक्रम

21 जून को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। संभावना जतायी जा रही है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते

By Moumita Bhattacharya

Jun 09, 2026 17:20 IST

संयुक्त राष्ट्र ने 21 जून को साल 2014 में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के तौर पर घोषित किया। तब से लेकर अब तक हर साल 21 जून पर अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के भारत में बड़े ही धूमधाम से मनाया जा रहा है। लेकिन पिछले 12 सालों में ऐसा पहली बार हो रहा है जब अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर राष्ट्रीय स्तर का मुख्य कार्यक्रम कोलकाता में आयोजित होगा।

21 जून को कोलकाता के ब्रिगेड परेड मैदान में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया जा रहा है। संभावना जतायी जा रही है कि इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल हो सकते हैं।

राष्ट्रीय स्तर के एक कार्यक्रम का आयोजन कोलकाता में होने की वजह से राज्य सरकार ने जोरोशोरों से इसकी तैयारियां भी शुरू कर दी है। बताया जाता है कि शनिवार (6 जून) को स्वास्थ्य विभाग ने सभी जिला प्रशासनों और जिला स्वास्थ्य प्रशासन को कई निर्देश जारी किया है।

Read Also | प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के दो चरणों के लिए ₹1000 करोड़ की मिली मंजूरी : शुभेंदु अधिकारी

बताया जाता है कि इस साल अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का थीम 'योग फॉर हेल्दी एजिंग' (Yoga For Healthy Aging) यानी स्वस्थ वृद्धावस्था के लिए योग, रखा गया है। कोलकाता में मूल कार्यक्रम के साथ-साथ विभिन्न जिलों में कई अन्य कार्यक्रमों का भी आयोजन होगा।

इसमें 'हिमालय टू सी योग', 'गंगा योग कॉरिडोर', 'हेरिटेज योग सीरिज', चाय बगान इलाके में योगाभ्यास और सुन्दरवन में विशेष कार्यक्रम का आयोजन शामिल है।

राष्ट्रीय स्तर के मुख्य कार्यक्रम स्थल के तौर पर कोलकाता को चुनना काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। खासतौर पर राजनीतिक सत्ता परिवर्तन ने इसे और भी महत्वपूर्ण बना दिया है। जानकारों का मानना है कि 'डबल इंजन' की सरकार के जमाने में देश के सबसे बड़े जनसमागम स्थल ब्रिगेड में योगाभ्यास का आयोजन पर पूरी दुनिया की नजरें टिकी होंगी।

गौरतलब है कि 20 जून को पश्चिम बंगाल स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के शामिल होने की संभावना है। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने पहले ही इसकी घोषणा कर दी है। इस वजह से भी कयास लगाए जा रहे हैं कि 21 जून को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर कोलकाता में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी शामिल हो सकते हैं।

Articles you may like: