🔔 ताज़ा ख़बरें सबसे पहले!

Samachar EiSamay की ब्रेकिंग न्यूज़, राजनीति, खेल, मनोरंजन और बिज़नेस अपडेट अब सीधे आपके पास।

Bengal Election : 38 लाख विचाराधीन मामलों को चुनाव आयोग ने निपटाया, पहले दिन कितने प्रत्याशियों ने भरा नामांकन?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है।

By Moumita Bhattacharya

Mar 31, 2026 15:39 IST

सोमवार को चुनाव आयोग ने मतदाता सूची की 5वीं सप्लिमेंट्री लिस्ट जारी कर दी। इस सूची में करीब 3 लाख विचाराधीन लोगों के मामलों का निपटारा किया गया है। वहीं दूसरी ओर सोमवार (30 मार्च) से ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के पहले चरण के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया भी शुरू हो गयी है। मिली जानकारी के अनुसार पहले चरण के लिए अलग-अलग पार्टियों के 59 प्रत्याशियों ने अपना 78 नामांकन दाखिल किया है।

चुनाव आयोग ने SIR के बाद जब पश्चिम बंगाल का अंतिम मतदाता सूची जारी की थी तब विचाराधीन (Under Adjudication) मतदाताओं की संख्या 60 लाख बतायी गयी थी। TOI की मीडिया रिपोर्ट में चुनाव आयोग के हवाले से बताया गया है कि अब तक लगभग 38 लाख लोगों के मामलों का निपटारा किया जा चुका है। बताया जाता है कि ज्यूडिशियल अधिकारियों ने इसमें से लगभग 45% लोगों के नाम मतदाता सूची से हटा दिए हैं उन्हें डिलिटेशन सूची में शामिल कर दिया है।

चुनाव आयोग ने पहली सप्लिमेंट्री मतदाता सूची 23 मार्च को जारी की थी जिसमें 10 लाख नाम शामिल थे।

27 मार्च को दूसरी सप्लिमेंट्री मतदाता सूची जारी की गयी थी जिसमें 21 लाख नाम शामिल थे।

इसके अगले दिन से चुनाव आयोग प्रतिदिन एक सप्लिमेंट्री मतदाता सूची जारी कर रहा है। प्रत्येक सप्लिमेंट्री सूची में 2 लाख मतदाताओं के नाम जारी किए जा रहे हैं।

Read Also | चुनाव आयोग ने Deleted मतदाताओं के लिए शुरू किया ट्राईब्यूनल पोर्टल, कैसे करेंगे आवेदन? जानिए यहां विस्तार से

दावा किया जा रहा है कि रविवार तक न्यायिक अधिकारियों ने 40 लाख लंबित मामलों का निपटारा कर दिया है।

वहीं दूसरी ओर चुनाव आयोग ने सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर खासतौर पर पश्चिम बंगाल के लिए ट्राईब्यूनल पोर्टल को भी शुरू कर दिया है जिसके माध्यम से वैसे मतदाता जिनका नाम सप्लिमेंट्री सूची से हटा दिया गया है, वे मतदाता सूची में फिर से नाम शामिल करने के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दूसरी ओर सोमवार (30 मार्च) से ही पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों के नामांकन की प्रक्रिया शुरू हो गयी है। पहले चरण का मतदान 23 अप्रैल को होने वाला है जिसमें 152 विधानसभा केंद्रों में चुनाव होंगे। सोमवार को 59 प्रत्याशियों ने अपना 78 नामांकन दाखिल किया।

कहां कितने प्रत्याशियों ने भरा नामांकन?

पूर्व मिदनापुर में सबसे ज्यादा 11 प्रत्याशियों ने 20 नामांकन भरा।

इसके बाद पश्चिम मिदनापुर में 13 प्रत्याशियों ने 16 नामांकन भरा।

बात अगर, उत्तर बंगाल की करें तो कूचबिहार के 8 उम्मीदवारों ने 12 नामांकन भरा।

उत्तर दिनाजपुर में 8 नामांकन दाखिल हुए।

दक्षिण दिनाजपुर में 4 प्रत्याशियों ने 5 नामांकन भरा।

जलपाईगुड़ी, झारग्राम, पुरुलिया से 4-4 नामांकन दाखिल किए गए।

दार्जिलिंग से 3 नामांकन दाखिल हुए।

वहीं पश्चिम बर्धमान से 2 नामांकन दाखिल हुए।

राज्य में 6 जिले, अलीपुरदुआर, बांकुड़ा, बीरभूम, कालिम्पोंग, मालदह और मुर्शिदाबाद ऐसे भी रहे जहां नामांकन दाखिल करने के पहले दिन एक भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन नहीं भरा।

Articles you may like: